home page

Budget 2022 : वित्त मंत्री ने आम बजट किया पेश, जानिए क्या-क्या हुई घोषणाएं

Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश कर दिया है। बजट में वित्त मंत्री ने आयकर से जुड़े प्रावधानों की घोषणा की है।

 | 
budget 2022

रकार ने टैक्स पेयर्स के लिए टैक्स से जुड़ी कोई रियायत नहीं दी है। हालांकि कुछ खास सेगमेंट को जरूर लाभ पहुंचाया है। जानिए बजट 2022 की प्रमुख घोषणाएं—

  1. किसान, महिला, यूथ पर बजट का फोकस
  2. 60 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी
  3. अर्थव्यवस्था में तेजी लाई जाएगी
  4. गरीबी मिटाने के प्रयास किए जाएंगे
  5. 7 इंजन पर देश की अर्थव्यवस्था दौड़ेगी
  6. 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेन
  7. 25 हज़ार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाया जाएगा
  8. किसानों के MSP के लिए 2.7 लाख करोड़
  9. ऑर्गेनिक खेती पर जोर,गंगा किनारे के किसानों को मदद
  10. NPA से निपटने के लिए बैड बैंक का काम शुरू
  11. पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे
  12. क्रिप्टो करेंसी की आमदनी पर 30% टैक्स
  13. भारत की अपनी डिजिटल करेंसी आएगी
  14. E-passports 2022-23 से ही जारी किए जाएंगे
  15. बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी
  16. 2022 में 5-G सर्विस शुरू करेंगे
  17. हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य
  18. राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज का कर्ज मिलेगा
  19. ITR में गड़बड़ी हुई तो दो साल तक सुधार सकते हैं
  20. छापेमारी के दौरान मिला पैसा पूरी तरह जब्त