home page

Delhi NCR के इस शहर में प्रोपर्टी खरीदने में छूट जाएंगे पसीने, जानिये कितने हो गए प्रोपर्टी के रेट

Delhi NCR Propert Rates : देश की राजधानी के साथ-साथ एनसीआर में भी लगातार प्रॉपर्टी के रेट बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ौतरी जारी है। एक शहर में तो इतने महंगे रेट हो गए हैं कि प्रॉपर्टी (Property rates) खरीदने में पसीने छूट जाएंगे। प्रॉपर्टी के रेट जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दिल्ली एनसीआर लगातार महंगी प्रॉपर्टी के मामले में नंबर एक बनता जा रहा है। 

 | 
Delhi NCR के इस शहर में प्रोपर्टी खरीदने में छूट जाएंगे पसीने, जानिये कितने हो गए प्रोपर्टी के रेट

HR Breaking News (Delhi NCR) दिल्ली एनसीआर में रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार तेजी आ रही है। लगातार प्रॉपर्टी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। एनसीआर (NCR Rates) में रोजगार की तलाश में लोग आते हैं और फिर अच्छी नौकरी के मिलने के बाद यही अपना बसेरा बनाने का प्लान कर लेते हैं। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में आवासीय मकान की भी काफी डिमांड है, लेकिन अब घर खरीदना आसान बात नहीं रह जाएगी। 

 


दिल्ली एनसीआर में तीन राज्यों के जिले शामिल 
 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में तीन राज्यों के जिले शामिल हैं। इसमें इन जिलों का राजधानी के हिसाब से विकास किया जा रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिले दिल्ली एनसीआर में शामिल हैं, जो रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इसमें दिल्ली से सटे शहरों में तो प्रॉपर्टी के दाम बहुत महंगे हो गए हैं। 

 

दिल्ली एनसीआर में सबसे महंगा शहर दिल्ली 
 

एनसीआर (NCR Property Rates) में सबसे महंगे शहर की बात करें तो यह हरियाणा के दक्षिण में स्थित है। इस शहर का नाम गुरुग्राम है। गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत काफी अधिक है।

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत (Property Rates) सातवें आसमान को छू रही है। रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के रेट 11300 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुके हैं, जो दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा हैं। पिछले 1 साल में यहां प्रॉपर्टी के दाम 24 से 84% तक बढ़ गए हैं। 

गुरुग्राम के महंगे होने का कारण 
 

गुरुग्राम (gurugram property rates) के महंगे होने के पीछे कारण है कि यहां पर कॉरपोरेट और औद्योगिक केंद्र बन चुका है। देश-विदेश की कई मल्टीनेशनल कंपनियां गुरुग्राम में हैं। इसकी वजह से यहां काम करने वालों को आवासों की जरूरत पड़ती है।

अच्छी कमाई वाले को लग्जरी अपार्टमेंट्स चाहिए होते हैं। दूसरी ओर नोएडा एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां नजदीक हैं और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस जैसे नए प्रोजेक्ट्स गुरुग्राम को दूसरे शहर से कनेक्ट कर रहे हैं। जिससे प्रॉपर्टी की मांग और दाम दोनों बढ़ गए हैं। 

नोएडा में क्या चल रहा है हाल 
 

दिल्ली एनसीआर के नोएडा (Noida Property Rates) में देखें तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी प्रॉपर्टी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। नोएडा में कीमत 8400 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इसमें नोएडा जैसे इलाके में 66% की बढ़ौतरी देखी गई है। परंतु, गुरुग्राम की तुलना में नोएडा में प्रॉपर्टी के रेट काफी कम हैं। 

लगातार निवेश कर रहे निवेशक 
 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में गुरुग्राम और नोएडा दो प्रमुख शहर हैं। जिनमें लगातार निवेशक निवेश कर रहे हैं। इन शहरों के बीच में दिल्ली की दूरी न के बराबर है। राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के चलते, दोनों शहर का काफी डेवलप हो चुके हैं।

इन शहरों ने लोगों को आकर्षित किया है। इसकी वजह से यहां निवेश भी बढ़ा है। प्रॉपर्टी के दाम यहां की आबादी के हिसाब से भी बढ़े हैं, क्योंकि गुरुग्राम में काफी ज्यादा आबादी रहती है।