home page

Gold Price Prediction : जनवरी 2026 तक इतने रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

Gold Price : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस साल सोने ने अलग ही चाल चली है। सोना कुछ ही समय में 35 प्रतिशत तक बढ़ गया। सोने में इतनी बढ़ौतरी ने लोगों को परेशान भी किया है। आम ग्राहक सोने की खरीद से दूर हुए हैं। वहीं, निवेशकों की रूचि सोने में बढ़ी है। 

 | 
Gold Price Prediction : जनवरी 2026 तक इतने रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Price Hike) सोना इस साल काफी तेजी से बढ़ रहा है। सोने के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं, ऐसा पिछले 75 साल के इतिहास में 13 बार ही हुआ है।

 

 

साल की शुरुआत में सोने की कीमत इतनी थी कि आज के दाम देखकर हर कोई सोच रहा है कि काश सोना खरीद लिया होता। परंतु, अब सोना खरीदते हुए लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 


सोना खरीदने से पहले चेक करें रेट 


आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें। सोने और चांदी के दाम रोजाना घटते बढ़ते रहते हैं। सोने के दाम (gold rate today) लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजरते रहते हैं, इसलिए सोना खरीदने से पहले सोने के दाम अवश्य चेक कर लें।  बिना सही जानकारी के खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम


हाल में सोने के दामों की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (gold Price) 93,500 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 98,180 रुपये चल रही है। वहीं, चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी में आज तेजी देखने को मिली है। चांदी के दाम 1000 रुपये बढ़े हैं।  

सोने के दामों में भी हुई बढ़ौतरी


सर्राफा बाजार में सोने के दामों (Gold Rate Hike) में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी दिखी है। 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति दस ग्राम था, जबकि आज इसकी कीमत 93,500 रुपये बन चुकी है।

सोने के 22 कैरेट के दाम 600 रुपये बढ़े हैं। शनिवार को 24 कैरेट सोना 97,550 रुपये प्रति दस ग्राम था, जोकि  630 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़कर 98,180 रुपये  पर पहुंच गया है।  


क्यों बढ़ रहा है सोना


सोने के दामों ने इस साल गिरावट को भी फेस किया है, परंतु बढ़े ज्यादा है। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण है। अब तक का सबसे प्रमुख कारण ट्रंप के टैरिफ वॉर को माना जा रहा है।

यूएसए के इस कदम से दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ है। जिस कारण निवेशकों ने बाजारों को छोड़कर सोने का रूख किया है। इसी वजह से सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। सीधा सा मार्केट का फॉर्मूला देखें तो डिमांड बढ़ने से दाम बढ़े हैं। 

2026 तक कीतनी होगी सोने की कीमत


सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी (gold rate prediction) होती जा रही है। सोना कारोबारी हेमंत सोनी का मानना है कि जनवरी 2026 तक सोने के दाम 1 लाख 10 हजार से 1 लाख 30 हजार के बीच मिलेंगे। सोने के दाम पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर करेंगे। सोना अभी बढ़ता ही जाएगा।