home page

Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, इतने रह गए 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold Rate : सोने के दाम रोजाना कम ज्यादा होते रहते हैं। ग्राहकों को सोने की कीमत में गिरावट आने से राहत मिली है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए इस खबर में जानते हैं कि सोने के कहां कितने दाम चल रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, इतने रह गए 10 ग्राम गोल्ड के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी(Gold silver rate) के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज सोने के भाव धड़ाम से गिर गए हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को इससे नुकसान हुआ है। आइए जानतें हैं 19 जून को सोने की कीमतों के बारे में- 

 

 

अच्छे सोने की पहचान होलमार्क से करें  


अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी सोने की चमक देखकर सोना नहीं खरीदना चाहिए और क्वालिटी (Quality)अच्छी देखकर ही सोने को खरीदें। सोने के गहने खरीदने से पहले होलमार्क (Hallmark)चेक कर लेना चाहिए। यहीं सोने की सरकारी गारंटी है।

 

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर केरेट वाले गोल्ड के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं। सोना ग्राहकों को होलमार्क ध्यान में रखकर ही सोना खरीदें। इसलिए हमेशा जांच परख करके ही सोने की खरीदारी करें।

 


इतने हो गए सोने के दाम 


भोपाल के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में 420 रुपये की गिरावट दर्ज गई है। अचानक सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के कीमतों में भी 1440 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने के दामों में नरमी देखने को मिल रही है।  

भोपाल में क्या चल रहे हैं दाम


भोपाल में 22 कैरेट वाले सोने का रेट 91,071 रुपये प्रति 10 ग्राम है और बीते दिनों में 22 कैरेट वाले सोने का रेट 91,364 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 24 कैरेट  सोने का रेट 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है और बीते दिनों में 24 कैरेट वाले सोने का रेट 99,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

भोपाल में चांदी का भाव


आज भोपाल में चांदी के दाम 108,450 रुपये प्रति 1 किलो है। बीते दिनों में चांदी की कीमत 109,990 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रही थी।

 

सोने-चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी


पिछले कई दिनों से देशभर में सोने के दाम आसमान को छू रहे थे, लेकिन एक बार फिर सोने के दाम धड़ाम से गिरने से आम लोगों को राहत मिली है। इसके बाद सोना 330 रुपये सस्ता हुआ है। सोने के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई है। 

इतना चल रहा है देश में औसत दाम


आज देश में 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 99,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है और बीते दिनों में 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज चांदी के दाम 108,530 रुपये प्रति 1 किलो है और बीते दिनों में 110,070 रुपये प्रति किलो थी।