home page

RBI दोबारा से छापेगा 1 हजार रुपये के नोट, जानिये क्या है सच्चाई

1000 Rupees Note Update : 1 हजार रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने 2016 में 1000 और 500 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद सरकार ने 19 मई 2023 में एक और बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट को भी वापस ले लिया। वहीं, एक ओर अब खबरें सामने आ रही है कि आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1000 रुपये के नोट को दोबारा छापने की तैयारी कर रहा है। आइए नीचे खबर में जानते हैं क्या है सच्चाई- 

 | 
RBI दोबारा से छापेगा 1 हजार रुपये के नोट, जानिये क्या है सच्चाई

HR Breaking News (नई दिल्ली)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को अपडेट दिया था कि 30 तारीख  तक 2000 रुपये के 87 फीसदी नोट वापस आ गए थे, लेकिन अभी भी 10 हजार करोड़ रुपये के नोट बाजार में चल रहे हैं। RBI के इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या 1000 रुपये का नोट बाजार में वापस आ रहा है और क्या इसे दोबारा देखा जा सकता है? 


यहां जानिये 1 हजार का नोट लॉन्च होगा या नहीं? 

Mukesh Ambani ने जब बचाई छोटे भाई अनिल अंबानी की साख, जानिए क्या था पूरा मामला


RBI 1000 रुपये का नोट लाने के किसी भी तरह के प्लान में नहीं है और न ही 1000 रुपये का कोई नया नोट जारी करने के बारे में सोच रहा है। एएनआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि 1000 रुपये को फिर से लाने का आरबीआई का कोई प्लान नहीं है। 


आरबीआई ने बयान में कहीं ये बात- 


भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India) ने अपने एक बयान में कहा था कि मार्केट में कैश फ्लो को बनाए रखने के लिए सरकार ने 500 रुपये के पर्याप्त नोट की छपाई की है, ताकि लोगों को कैश संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। वहीं डिजिटल पेमेंट के उपयोग से लोगों के बीच कैश की आवश्यकता कम हुई है। ऐसे में आरबीआई (RBI) का कहना है कि 1000 रुपये के नोट लाने की कोई जरूरत नहीं है। आरबीआई ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। 


2016 में बंद हुए थे 1000 और 500 रुपये के नोट - 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2016 में नोटबंदी करके 1000 रुपये और पुराने 500 रुपये के नोट (1000 and 500 rupee notes banned) को बंद कर दिया था और उसकी जगह पर नए 500 रुपये के नोट और 2000 रुपये के नोट जारी किए थे। हालांकि, अब सरकार ने 2000 रुपये के नोट को भी वापस ले लिया है। बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा करने और एक्सचेंज कराने की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है। 

UP News : बच्चों की इस गलती पर माता पिता को जाना होगा जेल, यूपी सरकार ने लागू किए नए नियम

यहां से अभी भी बदले जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट- 

हालांकि, अभी आप आरबीआई (RBI) के कार्यालयों में 2000 रुपये के नोट को बदल और जमा करा सकते हैं। देश में आरबीआई के कुल 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जहां से 2000 रुपये का बैंक नोट (2000 rupee note ban) बदलवा सकते हैं।