home page

Haryana : साध्वी को नशे की गोलियां खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी साधु फरार

HR BREAKING NEWS. Haryana के महेंद्रगढ़ जिले के एक मंदिर में रह रहे साधु पर साध्वी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। साध्वी ने आरोप लगाया है कि साधु ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर करीब पांच दिनों तक दुष्कर्म किया है।
 | 

महेंद्रगढ़। हरियाणा(Haryana) के महेंद्रगढ़(mahendergarh) जिले के एक मंदिर में रह रहे साधु पर साध्वी के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगा है। साध्वी ने आरोप लगाया है कि साधु ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर करीब पांच दिनों तक दुष्कर्म किया है।

इस विषय में पीड़ित साध्वी ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस (Police) ने पीड़िता की शिकायत पर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) में उसका मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी साधु दुष्कर्म करने के बाद से फरार है। पुलिस (Police) आरोपी साधु को अभी तक नहीं पकड़ पाई है और साधु के मोबाइल की लोकेशन को देर शाम तक ट्रेस करने में लगी हुई है।

Breaking News: हिजाब विवाद के बीच उडुपी में 14 फरवरी से धारा 144 लागू, लोगों के जमा होने पर पाबंदी

साध्वी के गुरू महंत नागा बाबा ने मीडिया को बताया कि ढाणा शनि मंदिर में रहता है। शनि मंदिर में उनके शिष्य ने तपास्या की थी। इसको लेकर 28 जनवरी को जागरण और 29 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया था। उन्होंने क्षेत्र के सभी साधु-संतों को निमत्रण देकर बुलाया था। उस भंडारे में महेंद्रगढ़ शहर के एक मंदिर के साधु दलीप गिरी भी वहां पर पहुंचा था। दलीप गिरी (Dalip  Giri Maharaj Mandir) महाराज मंदिर में तीन दिनों तक रुका था।

29 जनवरी को दलीप गिरी (Dalip Giri) उसकी चेली व चेले को बोलकर आया कि 2 फरवरी को गांव खरड़ में भंडारा है। वह तो 2 फरवरी को भंडारे में नहीं गया लेकिन दलीप गिरी महाराज साध्वी व उसके चले को गांव खरड़ भंडारे में ले गया। उसके बाद दलीप गिरी महाराज साध्वी व चेले को महेंद्रगढ़ स्थित एक मंदिर में ले गया।

उड़ते विमान में महिला पैसेंजर से दुष्कर्म, फर्स्ट क्लास केबिन में हुई वारदात

फिर उसने दलीप गिरी महाराज के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। 3 फरवरी को उसने उसके चेले को वापिस भेज दिया और साध्वी को वहां पर ही रख लिया। उसने साध्वी को बोला की नारनौल में भंडारा है। दोनों नारनौल के भंडारे में चले गए।

फिर यह दोनों नारनौल भंडारे से शाम के पांच बजे वापिस महेंद्रगढ़ आ गए। दलीप गिरी महाराज ने साध्वी से पूछा कि जूस पीलो तो साध्वी ने कहा कि वह जूस नहीं पीती है। फिर उसने साध्वी से कहा कि आरती पूजा कर लो आरती पूजा करके वह बैठ गए। फिर दलीप गिरी महाराज के चेले ने साध्वी को चाय पिला दी। साध्वी को चाय पीते ही चक्कर आ गया।

साध्वी ने महाराज से कहा कि उसे चक्कर आ रहा है। तो महाराज ने कहा कमरे में जाकर सो जा। वह कमरे में जाकर सो गई। उसके बाद महाराज ने साध्वी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद दलीप गिरी महाराज व अन्य लोगों ने मिलकर साध्वी को बस में बैठाकर कहीं पर छोड़ आ गए।

 ताज़ा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!