home page

रिमांड होम से बाहर के युवकों के साथ भेज कहती थी… “जाओ तुम्हारी लाइफ बन जाएगी”

HR BREAKING NEWS. बिहार की राजधानी पटना के रिमांड होम से भागी लड़की की खौफनाक कहानी सामने आई है। लड़की ने ढाई मिनट के वीडियो में आपबीती बताई है। उसने रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बाहर के लोगों के साथ भेजकर कहती है- जाओ तुम्हारी लाइफ बन जाएगी।
 | 

वीडियो में लड़की पूरी तरह से डरी हुई थी। उसने रिमांड होम के अंदर की दिलदहला देने वाली हरकतों को बयां किया है। उसने बताया है कि किस तरह से वहां रह रही लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है।

अक्सर रिमांड होम में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। जिंदगी बनाने के नाम पर सुंदर लड़कियों को रिमांड होम के बाहर लड़कों के पास भेजा जाता है। जो लड़कियां सुपरिटेंडेंट की बात नहीं मानती हैं, उन्हें दवा खिलाकर पागल बना दिया जाता है।

खूनी और फिल्मी है सपा उम्मीदवार पूजा पाल का राजनीतिक सफर, जनिए कैसे चूर किया माफिया अतीक का गुरूर


लड़की ने बताया कि 10 साल से लड़कियां वहां रहती हैं, पक जाती हैं। वो भी अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। वहां कहा जाता है कि आती हो कानून की तरफ से, पर जाओगी वंदना गुप्ता की तरफ से। उसने बताया कि वंदना गुप्ता के खिलाफ हम बोल रहे हैं, हम जाएंगे तो वो मार देगी। वहां जान से मार दिया जाता है। बता दें कि लड़की को महिला थाने भेजकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वो गैंगस्टर जिसने रनआउट देने पर अंपायर को मार दी गोली