home page

सौतेली मां और पिता ने किया प्रताड़ित, बेटे ने निगला जहर, मौत

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार गांव अग्रोहा में रहने वाले 26 वर्षीय अशोक ने अपनी सौतेली मां और पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सुशील ने सौतेली मां,
 | 
सौतेली मां और पिता ने किया प्रताड़ित, बेटे ने निगला जहर, मौत

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार गांव अग्रोहा में रहने वाले 26 वर्षीय अशोक ने अपनी सौतेली मां और पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सुशील ने सौतेली मां, पिता और अन्य पर आरोप लगाए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया।

अट्‌टा-सट्‌टा ने ले ली एक मां की जान, बेटे ने परिजनों व पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

मेरे पास आया तो हालात खराब थी

पुलिस को दिए गए बयान में ऋषि नगर में रहने वाले सुशील ने बताया पिता रामनिवास रोडवेज में कार्यरत है। कुछ समय पहले पिता ने दूसरी शादी की है। छोटा भाई पिता के साथ अग्रोहा रहता था। गत नवंबर 2020 को उसकी शादी हुई कविता के साथ हुई थी। भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। भाई घर आया हुआ था। सौतेली मां बात बात पर भाई और उसकी पत्नी को परेशान करती थी। सौतेली मां अपने भाईयों के साथ मिलकर मुझे और मेरे भाई को जमीन जायदाद से बेदखल करने का प्रयास कर रहे है। मकान और प्लाट हड़पना चाहते है। तीन दिन पहले सौतेली मां ने भाई अशोक और उसकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। वह अपनी ससुराल चला गया। वहां पर ससुरालजनों की तरफ से नाथूसरी चौपटा पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। गत दिवस भाई अग्रोहा आया। उस दौरान भाई का सामान सौतेली मां ने घर से बाहर फेंक दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भाई बाइक लेकर मेरे पास ऋषि नगर आया। उसकी हालात खराब थी। मुंह से झाग निकल रहे थे। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुशील के बयान पर सरस्वती देवी, रामनिवास, भजनलाल, सुरेश समेत छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।