home page

SUCCESS STORY : पिता चलाते थे जनरल स्टोर, हिंदी मीडियम से तीसरी कोशिश में बना IPS

UPSC Success Story : IPS गौरव त्रिपाठी मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले उन हजारों युवाओं में से एक हैं, जिनका सपना आईएएस-आईपीएस बनना होता है। गौरव ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 क्रैक की थी। IPS बनने के उसके सफर में एक दिलचस्प बात यह थी कि उन्हें सिविल सेवा परीक्षा के बारे में पहली बार पता अखबारों की सुर्खियों से चला। आईपीएस गौरव त्रिपाठी की सफलता की कहानी तमाम युवाओं के लिए प्रेरक है।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - IPS गौरव त्रिपाठी एक साधारण परिवार से तालुक रखने वाले करोडों युवाओं में से एक हैं। लेकिन IPS गौरव त्रिपाठी (IPS Gaurav Tripathi) ने अपनी मेहनत से खुदको करोड़ों युवाओं से अलग करके दिखाया। इन्होंने तीसरी कोशिश में यूपीएससी परीक्षा 2022 में 226 रैंक हासिल किया। उनकी इस सफलता की यात्रा की कई दिलचस्प कहानियां हैं। जैसे कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा (upsc exam) के बारे में सबसे पहले एक अखबार में पढ़ा था। अखबार में पढ़ने से पहले उन्हें यूपीएससी परीक्षा के बारे में जानकारी नहीं थी। उसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के बारे में सोचना शुरू कर दिया। उनकी कहानी तमाम यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए प्रेरणाश्रोत है।

IPS गौरव त्रिपाठी का संघर्ष भरा सफर


उत्तर प्रदेश जिला गोरखपुर के रहने वाले IPS गौरव त्रिपाठी को इस मुकाम को हासिल करने में सालों मेहनत करनी पड़ी थी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत, त्याग, संघर्ष के साथ-साथ हजारों मुश्किलों का सामना किया था। साधारण परिवार के छात्रों के पास इन सबके अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं रहता है। इनकी कामयाबी में इनके माता-पिता ने हर कदम पर इनका साथ दिया। IPS गौरव के पिता एक जनरल स्टोर चलाते थे। लेकिन IPS गौरव की हर मुश्किल में उनका साथ दिया।

IPS गौरव त्रिपाठी की पढ़ाई-लिखाई


IPS गौरव त्रिपाठी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गोरखपुर से पूरी की थी। उन्होंने इसके बाद आईआईटी परीक्षा क्रैक किया और आईआईटी रुड़की में एडमिशन लेकर बीटेक किया। बीटेक के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। तैयारी के लिए एनसीआरटी की किताबों को इकट्ठा करना शुरू किया और यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने पूरा प्लान तैयार कर लिया। प्लान के तहत तैयारी में जुटे तब तक जुटे रहें जब तक की वे कामयाब नहीं हो गए।

चौथे बार में बने आईपीएस


IPS गौरव त्रिपाठी ने कुल तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। जिसमें टोटल दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। वे हिंदी मीडियम से तैयारी कर रहे थे। इस कारण उन्हें परीक्षा के लिए मैटेरियल जुटाने में कई तरह की परेशानियां भी उठानी पड़ी। लेकिन उन्होंने इसके बावजूद भी अपनी तैयारी जारी रखी। IPS गौरव त्रिपाठी का चयन 2020 में पीसीएस परीक्षा में हुआ, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। उन्होंने ठान लिया था कि वे आईपीएस बनकर ही दम लेंगे। उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी, अपने प्लान्स पर लगातार मेहनत करते रहे। तीसरी कोशिश में 2022 यूपीएससी परीक्षा में 226 रैंक के साथ आईपीएस बनकर अपने सपने को साकार किया।