home page

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहली वेब सीरीज का टीजर हुआ लांच, लुक देखकर रह जाएंगे दंग

HR BREAKING NEWS. पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब वेब सीरीज की दुनिया में कमाल दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने बुधवार अपनी पहली वेब सीरीज का टीजर शेयर किया है, जिसके बाद यह तय हो चुका है कि अब धोनी की वेब सीरीज भी कमाल करने वाली है।

 | 

इस वेब सीरीज का नाम है अथर्व ओरिजिन। धोनी ने इस सीरीज से अपना पहला लुक शेयर किया है। इसमें वो बड़े बालों के साथ दिख रहे हैं। उनके गले में माला है और उनका लुक बहुत हद तक भगवान शिव की वेशभूषा से प्रेरित है।

यह वेब सीरीज पौराणिक कथाओं और विज्ञान के मिश्रण पर आधारित है। इसकी पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा करते हुए धोनी ने लिखा "अपने नए अवतार अथर्व के बारे में जानकारी देते हुए बहुत खुश हूं" इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेस सीरीज की टीजर शेयर किया है।

संसद में राहुल गांधी से हो गई ऐसी गलती, स्पीकर ओम बिरला ने लगाई डांट

टीजर में धोनी जंग के मैदान में एनिमेटेड कैरेक्टर के रूप में दिख रहे हैं और लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह टीजर फेसबुक में अपने फैंस के साथ साझा किया है।

राक्षसों का नास करेंगे धोनी
इस टीजर में धोनी को राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते देखा जा सकता है। अथर्व: ओरिजिन को नए युग का ग्राफिक उपन्यास माना जा रहा है। उभरते हुए लेखक रमेश थमिलमनी ने इसी नाम की एक पुस्तक लिखी है, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है।

ms dhoni

धोनी की वेब सीरीज इसी पुस्तक पर आधारित है। धोनी की इस वेब सीरीज का निर्माण धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी कर रही है। इसे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था।

राहुल गांधी के चीन-पाकिस्तान वाले बयान पर अमेरिका की आयी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी फिल्म या मनोरंजन जगत से जुड़े हैं। इससे पहले 2016 में धोनी की बायोपिक- एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में काम किया था।

अब धोनी ग्राफिक उपन्यासों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वह एक किरदार निभा रहे हैं। धोनी के चाहने वाले बेसब्री से उनकी वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि उनकी बायोपिक की तरह उनकी वेब सीरीज भी सुपरहिट होगी।

मेगा ऑक्शन की तैयारी कर रहे हैं धोनी
12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले धोनी चेन्नई में हैं। वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नीलामी की तैयारी कर रहे हैं। संभव है कि धोनी चेन्नई की तरफ से मेगा ऑक्शन में शामिल हों। नीलामी से पहले चेन्नई की टीम ने धोनी, जडेजा, मोईन अली और ऋतुराज गायतवाड़ को रीटेन किया है। ऐसे में चेन्नई की नई टीम बनाने की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर ही होगी।

कैमरे के सामने बोल्ड हुईं 'आश्रम' की बबिता, दिया ऐसा पोज,समंदर में लगा दी आग