home page

करीना कपूर से रिकवेस्ट करते रह गए पैपराजी, फिर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

HR BREAKING NEWS बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रोफेशन लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 
 | 
KAREENA KAPOOR

अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बहन करिश्मा कपूर और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने करीना से बार-बार एक रिक्वेस्ट की जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया।

पैपराजी की ये बात मानने से किया मना

दरअसल, करीना, अमृता, करिश्मा और उनके बच्चे डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना  और अमृता रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। वे पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक करवाते हैं।

इस बीच फोटोग्राफर्स करीना से मास्क उतारने की रिक्वेस्ट करते हैं। बार-बार कहने पर भी वह अपना मास्क नहीं उतारती और अपनी कार की तरफ चली जाती हैं। 

अमृता अरोड़ा का बर्थडे किया सेलिब्रेट

इससे पहले करीना कपूर ने मलाइका के साथ मिलकर धूमधाम से अमृता अरोड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस बर्थडे पार्टी में करिश्मा कपूर भी शामिल हुई थीं। करीना कपूर ने इस बर्थडे पार्टी की झलक फैंस को दिखाई थी।

तस्वीर में मलाइका, अमृता, करीना और करिश्मा कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। इस दौरान सभी ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने हुए दिखे।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट 

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। फिल्म में करीना को बहुत कम स्पेस मिला था लेकिन उनके काम को बहुत पसंद किया गया। अब करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया है।

ये हॉलीवुड फिल्म 'द फोरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है जो 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।