home page

Sapna Chaudhari Health News : सपना चौधरी की बिगड़ी तबीयत, संजय गांधी अस्पताल में करवाया भर्ती

Sapna Chaudhari News : डांसर सपना चौधरी ( Dancer Spna Chaudhari ) की शनिवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें इलाज के बाद वापस भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि 30 मिनट तक उपचार चला।
 | 
Sapna Chaudhari Health News

HR Breaking News सतना:मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( Dancr Sapna Chaudhari ) की शनिवार की रात अचानक तबीयत एक कार्यक्रम के दौरान खराब ( Sapna Chaudhary Health Deteriorated ) हो गई। जिस कारण उन्हें अचानक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द, था जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

 


संजय गांधी अस्पताल के सीएमएस यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि रात तीन बजे सपना चौधरी को पेट में दर्द होने के कारण रात में भर्ती कराया गया था। 30 मिनट में चले उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गईं, अन्य जांच उन्होंने दिल्ली में कराने की बात कही हैं।


जानकारी के अनुसार, रामपुर बघेलान के ज्वेलरी व्यवसायियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी यहां आई थीं। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक चला। बताया जाता है कि कार्यक्रम के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गईं।


जानकारी के अनुसार, अस्पताल से निकलने के बाद सपना चौधरी रविवार सुबह 9 बजे तक आराम की। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने चाय-नास्ता कीं और फिर सतना होते हुए बाइरोड खजुराहो के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात उनके पेट में दर्द हुआ था।