home page

एक ऐसी जगह जहां रात को बन जाते हैं हस्बैंड-वाइफ, सुबह अजनबी बनकर चले जाते है अपने-अपने घर

HR BREAKING NEWS. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे मे बताने जा रहे है, जिसके बारे मे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आप सभी को बता दें कि ये विचित्र विवाह प्रथा का मामला चीन के यूनान प्रांत से हमारे सामने आया है।

 | 

जहां लड़का-लड़की रात मे हस्बैंड-वाइफ बन जाते हैं और अगली सुबह होते ही अजनबी बनकर अपने अपने-अपने घर चले जाते हैं। जी हां… हम आपको इस जगह के बारे मे पूरा बताते हैं।

लूगू लेक और शीनशूई नदी दोनों ही यालोंग नदी के किनारे स्थित है, इसी भू-भाग में मूसो जनजाति के लोग रहते हैं। यहां जब भी लड़की चाहती है, किसी भी मनपसंद लड़के के साथ शादी कर सकती है। आप लोगो को बता दें कि यहां शादी होने के बाद लड़का-लड़की अपने घर पर ही रहते हैं। शादी के बाद लड़का हर रात लड़की के घर जाता है और सुबह फिर अपने घर वापस लौट आता है।

बता दें कि लड़का-लड़की का रिशता तब तक चलता है, जब तक वो दोनों इस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं। आप इस रिशते को वन-नाइट स्टैंड भी कह सकते हैं। आप लोग ये जान कर हैरान हो जाएंगे कि यहां पति-पत्नी दोनों ही किसी भी तरह के आर्थिक संबंधों से नहीं बंधे होते। दोनों के बीच केवल शारीरिक संबंधों का रिश्ता होता है।

इस शादी से जो बच्चे पैदा होते है, उन बच्चों की देखभाल लड़की के घरवाले ही करते हैं। बच्चे अपनी मां और मां के परिवार के साथ रहते हुए ही बड़े होते हैं और आगे इसी परिपाटी को चलाते हैं।