Haryanvi Dance : कौन हैं मुस्कान बेबी जो सपना चौधरी को दे रहीं टक्कर, कर देती हैं दीवाना
Haryanvi Dance : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में लगातार नईं नईं अदाकाराएं अपने डांस का जलवा दिखा रही हैं। इन दिनों मुस्कान बेबी डांस की दुनिया में छाई हुई हैं। सपना चौधरी को भी वह अपने डांस से टक्कर दे रही हैं, लेकिन उनकी कहानी सपना चौधरी से मिलती जुलती है।
HR Breaking News (Haryanvi Dance) मुस्कान बेबी हरियाणवी डांस में सेंसेशन बन चुकी हैं। सपना चौधरी की तरह ही उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
मुस्कान बेबी का जीवन भी सपना चौधरी की तरह रहा है। आइए जानते हैं मुस्कान बेबी के डांसिंग करियर का सफर और यह सपना चौधरी से कैसे मिलता जुलता है।
सिजलिंग अदाओं से छाई मुस्कान बेबी
फेमस हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी (Muskan Baby) अपनी सिजलिंग अदाओं से लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। उन्होंने लोगों के दिलों में धूम मचा दी है। मुस्कान बेबी जब डांस करने के लिए आती है तो पब्लिक शोर मचाने लगती हैं। पब्लिक से सीटियों की आवाज सुनाई देने लगती है।
मजबूरी में की डांस की शुरुआत
मुस्कान बेबी दिल्ली की रहने वाली हैं। सपना चौधरी भी दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों ने ही इस डांस इंडस्ट्री में मजबूरी में कदम रखा था। बता दें कि मुस्कान बेबी (Muskan Baby) के सिर से 16 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। इसके बाद उन्होंने घर चलाने के लिए डांस की शुरुआत की। वह गायिका भी सपना चौधरी की तरह अच्छी हैं। रागनी प्रोग्राम में वह डांस के लिए जाती हैं।
मां का मिला पूरा साथ
मुस्कान बेबी के डांस को देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। मुस्कान बेबी ने 16 साल की उम्र में अपने डांसिंग करियर की शुरुआत की। सन 2000 में मुस्कान बेबी का जन्म हुआ था। मुस्कान बेबी के डांस को भी उनके करियर में उनकी मां ने बहुत साथ दिया।
सपना चौधरी (sapna Choudhary) के करियर में भी उनकी मां का बहुत योगदान रहा है। बता दें कि मुस्कान बेबी का कोई भाई नहीं था, तो कुछ महीने पहले ही उनकी मां ने एक लड़के को गोद लिया है।
डांस के कारण छुट गई पढ़ाई
सपना चौधरी ने भी अपने डांसिंग करियर को आगे जारी रखने के लिए पढ़ाई छोड़ी थी। वह तो पढ़ लिखकर अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन घर की जिम्मेदारी कंधों पर थी। इसी तरह मुस्कान बेबी भी अपने डांस की वजह से 12वीं तक की पढ़ाई कर पाई।
डांस में दे रहीं सपना चौधरी को टक्कर
मुस्कान बेबी आज के समय में अपने डांस से सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं। कुछ ही साल के डांसिंग करियर में मुस्कान बेबी एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। मुस्कान बेबी के डांस शो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। कभी ऐसा नहीं होता कि मुस्कान बेबी को कहीं डांस शो न मिले।
