Sapna Chaudhary Dance : सपना चौधरी ने स्टेज पर दिखाया हुस्न का जादू, लोग बोले चांद से भी सुथरी
Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में सपना चौधरी के नाम का डंका बजता है। सपना चौधरी का डांस फैंस को खूब पसंद आता है। डांस की दुनिया में फैंस उन्हें देसी क्वीन और डांसिंक क्वीन के नाम से जानते हैं। सपना चौधरी स्टेज पर लटके झटकों से समां बांधती है तो बूढ़े भी डांस करने लगते हैं।
HR Breaking News - (Sapna Choudhary Dance)। सपना चौधरी के डांस के चर्चे दुनिया भर में है। सपना चौधरी का डांस देखकर लोग दीवाने हो उठते हैं। उनके डांस की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनकी अदाएं लोगों को भा जाती हैं।
डांस देख लोग हुए लट्टू -
सपना चौधरी के डांस की दीवानगी फैंस के सर चढ़कर बोलती है। जब भी सपना चौधरी का कोई स्टेज शो (Sapna Choudhary ka Dance) होता है तो उन्हें देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। जब स्टेज पर सपना नाचती है तो फैंस लट्टू हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सपना चौधरी के डांस वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया डांस
सपना चौधरी के नए पुराने सभी डांस वीडियो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को उनका डांस इतना पसंद है कि वीडियो को बार बार देखने का मन करता है। सपना चौधरी की दिलकश अदाएं देख फैंस का दिल धक धक करने लगता है। भरी महफिल में सपना चौधरी जब अपनी कमर को जोर जोर से हिलाती हैं तो फैंस क्रेजी हो जाते हैं।
चांद से भी सुथरी बनी सपना चौधरी -
सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) ने स्टेज पर चांद से भी सुथरी गाने पर गजब का डांस किया है। डांस करते हुए सपना चौधरी ने कमर को इतनी स्पीड से हिलाया है कि वहां का माहौल गर्म हो गया है। सपना चौधरी की अदाओं को देखकर लोग दीवाने हो उठे हैं। स्टेज पर डांस के दौरान सपना आंखों के इशारों से फैंस को मदहोश कर रही है।
ऐसे मनोरंजन की दुनिया में आई सपना चौधरी
सपना चौधरी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम मजबूरी में रखा। सपना चौधरी अफसर बनना चाहती थीं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Life) बचपन में पढ़ाई लिखाई में काफी एक्टिव थीं। 13 साल की उम्र में सपना चौधरी के सिर से पिता का साया उठ गया। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
भाई छोटा था तो घर खर्च की जिम्मेदारी 13 साल की सपना पर आ गई। सपना चौधरी घर चलाने के लिए एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़ गईं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) ने मनोरंजन की दुनिया में गायकी से शुरुआत की।
