home page

PM Kisan Yojana : नवंबर 2025 में आई थी 21वीं किस्त, जानें 22वीं किस्त पर क्या है अपडेट

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। इसके बाद से किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन किस्त को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं, जिससे किसानों की उम्मीदें बनी हुई हैं-

 | 
PM Kisan Yojana : नवंबर 2025 में आई थी 21वीं किस्त, जानें 22वीं किस्त पर क्या है अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan 22nd Installment Date) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों को मिल रहा है। यह योजना किसानों को आर्थिक संबल देने और खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि अब बिहार के किसानों को हर साल 9,000 रुपये मिलने का प्रावधान किया गया है।

नवंबर 2025 में जारी हुई थी 21वीं किस्त-

पिछले साल नवंबर में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की गई थी। इसके बाद से किसानों को अगली, यानी 22वीं किस्त का इंतजार है। शुरुआत में उम्मीद थी कि बजट 2026 (Budget 2026) के तुरंत बाद यह किस्त जारी कर दी जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है, जिससे किसानों का इंतजार धीरे-धीरे लंबा होता जा रहा है।

पीएम किसान की 22वीं किस्त में देरी क्यों हो रही है?

अब यह सवाल देशभर के किसानों के मन में उठ रहा है कि आखिर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में इतनी देरी क्यों हो रही (Why is there so much delay in the 22nd installment of PM Kisan Yojana?) है। इसका कोई आधिकारिक और स्पष्ट जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ अहम वजहें हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पीएम किसान की 22वीं किस्त में देरी का पहला कारण-

दरअसल जनवरी में सरकार की ओर से यह साफ किया गया था कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। इसके बाद कई राज्यों में विशेष अभियान चलाकर किसानों की फार्मर आईडी (Farmer ID of farmers) बनाई जा रही है, जिससे पात्र किसानों का सही डेटा तैयार किया जा सके।

पीएम किसान की 22वीं किस्त में देरी का दूसरा कारण-

22वीं किस्त में देरी का दूसरा बड़ा कारण यह है कि योजना में फर्जी लाभार्थियों की पहचान की जा रही है। सरकार ने ऐसे लोगों की छंटनी शुरू कर दी है, जो गलत तरीके से पीएम किसान का लाभ (Benefits of PM Kisan) ले रहे थे। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने करीब 19 लाख किसानों की किस्त पर रोक लगाई है। सरकार का कहना है कि कई मामलों में फर्जीवाड़ा सामने आया, जहां एक ही जमीन पर कई लोग योजना का पैसा ले रहे थे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही मुश्किलें-

इसके साथ एक बड़ी समस्या यह भी सामने आ रही है कि फार्मर आईडी (Farmer ID) के लिए खुद से ऑनलाइन आवेदन करना कई किसानों के लिए आसान नहीं है। इसी वजह से कैंपों और सीएससी सेंटरों (CSC Centers) पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यही कारण पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में देरी (Reason for delay in 22nd installment of PM Kisan Yojana) की एक अहम वजह माना जा रहा है।

बिहार के किसानों को अब 9,000 रुपये-

पीएम किसान योजना को लेकर बिहार के किसानों (Farmers of Bihar regarding PM Kisan Yojana) के लिए हाल ही में बड़ा ऐलान किया गया है। बिहार सरकार ने कहा है कि राज्य के किसानों को अब पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये दिए जाएंगे।

कुल 9,000 रुपये-

आमतौर पर पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन अब बिहार के किसानों को इस योजना के तहत हर साल कुल 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

 पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी-

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan Yojana) आखिर कब जारी होगी। फिलहाल सरकार की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में 22वीं किस्त भेजी जा सकती है।