home page

Haryana News: हिसार थाने में पुलिस और ग्रामीणों में चले भयंकर लात घूसे, एक ने पिया जहर

HR BREAKING NEWS: बरवाला सदर थाना में बुधवार को पुलिस व ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने थाने में जहरीला पदार्थ पी लिया।
 | 
today hisar news

हिसार:HR BREAKING NEWS: उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ सुखजीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव कुंभा के कुछ लोग जमीन विवाद मामले को लेकर पिछले दो दिन से थाने में आ रहे थे। 


बुधवार को भी कुंभा निवासी कपिल समेत कुछ लोग थाने आए थे। इसी बीच उनकी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह से कहासुनी हो गई। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर हमला किया।

 

अंदर ले जाकर बुरी तरह से पीटा। कपड़े भी फाड़े। दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों का आरोप है कि गांव के लोगों ने थाना प्रभारी सुखजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी।

उनका गला पकड़ा और हमला किया। इसी हंगामे के बीच एक व्यक्ति ने थाना परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर थाना प्रभारी सुखजीत को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।