home page

Best Nightlife : इन शहरों में कभी नहीं होती रात, यहां मौज मस्ती करने के लिए दूर दूर से आते हैं लोग

नौकरी पेशा करने वाले लोगों को दिन में दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का समय नहीं मिलता। ऐसे में लोग रात को घूमने का प्लान बनाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर शाम होने के बाद कभी रात नहीं होती है। इन शहरों में घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। 
 
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। जिंदगी की शाम ढलने से पहले क्यों ना इसे जीभर कर जिया जाए..जिंदगी को बिंदास होकर जीना है तो घूमने से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। हर कोई अलग-अलग डेस्टिनेशन का ट्रिप प्लान करता है। भारत में कई शहरों में दिन की खूबसूरती देखने लायक होती है लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जहां रात भी सुहानी होती  है। ये शहर बिंदास नाइटलाइफ (Best Nightlife Places In India) के लिए फेमस हैं। यहां आप दिन की तरह रात को भी एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप रात में बेफिक्र होकर मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बेस्ट नाइटलाइफ वाले शहरों की लिस्ट।

RBI ने बताया देश के इन 3 बैंकों में सबसे सुरक्षित है ग्राहकों का पैसा, न कभी डूबेंगे और न डूबने देंगे


चेन्नई (Chennai)


यहां सूरज ढलते ही नाइटलाइफ गजब की हो जाती है। शानदार नाइटक्लब के दरवाजे खुल जाते हैं और शहर रोमांच से भर जाता है। यहां की राज की जिंदगी दिन से भी खूबसूरत होती है। मौज-मस्ती से लेकर पार्टी रातभर चलती रहती है।


मुंबई (Mumbai)


कभी न सोने वाला सपनो का शहर मुंबई रात में भी जागता रहता है। यहां पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, मरीज ड्राइव, नरीमन पॉइंट 24x7 गुलजार रहते हैं। रात के 12 बज रहे हो या सुबह के चार शहर में रौनक ही दिखाई देती है। इसीलिए तो इस शहर को फन सिटी भी कह सकते हैं। कहा भी जाता है कि मुंबई रात के अंधेरों में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।


दिल्ली (Delhi)


कूल नाइटलाइफ की बात आती है तो दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है। दिल्ली में आप रातभर बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो या बार में यहां आप एंजॉय कर सकते हैं। रात में ट्रैफिक काफी कम होती है और घूमना मजेदार। इंडिया गेट से बंगला साहिब तक शहर मस्ती से भरा रहता है।


पुणे (Pune)


युवाओं का शहर पुणे में छात्रों की भरमार है। यहां यूथ ही यूथ दिखाई देते हैं। शहर रात में बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगता है। कैफे, पब और रेस्टोरेंट खुले रहते हैं और आप रात में खूब मस्ती कर सकते हैं।


गोवा (Goa)


गोवा मस्तीबाजों का शहर है। यहां की शांति और नाइटलाइफ कमाल की है। गजब का टूरिस्ट स्पॉट गोवा ऐसा शहर है जहां रातभर चहल-पहल रहती है। टूरिस्ट सूरज ढलने के बाद इस शहर को जीना पसंद करते हैं।


कोलकाता (Kolkata)


भले ही जागते कई शहर हो लेकिन कुछ पार्टियां तो सिर्फ कोलकाता में ही दिखाई देती हैं। यहां का एक-एक पल एंजॉयमेंट से भरपूर होता है। शहर रात में आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगा। यहां मस्ती का मूड खुद ब खुद बन जाता है।

जारी हुआ 500 रूपए का नया नोट, महात्मा गाँधी और लाल किले की हटाई गई तस्वीर! जानिये क्या है सच्चाई


हैदराबाद (Hyderabad)


नाइटलाइफ के लिए हैदराबाद का भी कोई तोड़ नहीं है। यहां बेगमपेट, बंजारा हिल्स और सोमाजीगुडा रहने के लिए बेस्ट है। यहां के क्लब, पब, बार और लाउंज काफी फेमस हैं। शहर युवाओं की जान है और रातभर मस्ती चलती रहती है।