home page

Best Place For Couple : कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट हैं NCR की यें 5 खास जगहें, पार्टनर के साथ डबल हो जाएगा मजा

Places to Visit in Gurgaon for Couples : पार्टनर के साथ घूमने का प्लान करते समय जगह का बहुत अहम भूमिका होती है। अगर आपकी भी शादी की डेट नजदीक है और आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको पांच ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपका मजा डबल हो जाएगा। 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - गुड़गांव, जिसे गुरुग्राम के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है। गुड़गांव को साइबर सिटी या टेक्नोलॉजी हब के नाम से भी जाना जाता है, और यह हरियाणा का एक प्रमुख शहर है। यहां रोजगार की तलाश (looking for employment) में आने वाले युवाओं के लिए सपनों का नगर है, जहां युवा पढ़ाई के बाद नौकरी करने आते हैं और अपने भविष्य को मेहनत और लगन से बनाते हैं।


साइबर सिटी और टेक्नोलॉजी हब (Cyber ​​City and Technology Hub) की वजह से गुड़गांव में युवाओं की भीड़ ज्यादा है। यहां युवा एक-दूसरे से मिलते हैं, बात-चीत होती है, दोस्ती-यारी और प्यार-मोहब्बत बढ़ती हैं। ऐसे में, यदि आप कपल्स हैं और वीक-एंड पर गुड़गांव में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए कई सारे रोमांटिक स्पॉट्स और जगहें हैं। इन कपल फ्रेंडली (Places to Visit in Gurgaon for Couples) जगहों पर आप घूम सकते हैं।


1. डीएलएफ साइबरहब


डीएलएफ साइबर हब गुड़गांव, हरियाणा में एक कॉर्पोरेट पार्क है। यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां बहुत सारी प्रीमियम कैफे-रेस्तरां, शॉपिंग सेंटर और इंजॉय करने की जगहें हैं। यह गुड़गांव में सबसे कपल फ्रेंडली जगह (Couple friendly place) है।
पता: डीएलएफ साइबर सिटी, चरण 2, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा, भारत।

2. लेजर वैली पार्क


लेजर वैली पार्क गुड़गांव में घूमने के लिए एक सुंदर कपल फ्रेंडली पार्क है। दोस्तों और परिवार-वालों के साथ घूमने के लिए गुड़गांव में यह एक शानदार पिकनिक जगह है। पार्क में एक जॉगिंग पार्क, एक बगीचा, संगीतमय फव्वारे और एक छोटा कैफे है। गुड़गांव में कपल्स के घूमने के लिए लीजर वैली पार्क एक रोमांटिक जगह (romantic place for couple) है।

3. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान


गुड़गांव में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर है। यह गुड़गांव, हरियाणा में घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अपने चाहने वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को पहले सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता था। गुड़गांव में वर्ड लवर्स के लिए ये बहुत अच्छी जगह है।
पता: गुड़गांव-फारुख नगर रोड, सुल्तानपुर, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा

4. दमदमा झील


दमदमा झील गुड़गांव शहर के पास एक दर्शनीय स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कपल्स के लिए गुड़गांव के पास घूमने के लिए यह एक बहुत सुखदायी जगह है। अपने साथी के साथ कुछ प्राइवेट टाइम बिताने के लिए ये एक खूबसूरत जगह है और यह गुड़गांव से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पता: गुरुग्राम-अलवर रोड, सोहमा, गुड़गांव, हरियाणा, भारत।

5. एंबियंस मॉल


एंबिएंस मॉल गुड़गांव में कपल्स के लिए एक प्रीमियम डेस्टिनेशन है जो एक ही छत के नीचे फैशन, खाना और मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। यह गुड़गांव के सबसे बड़े मॉल में से एक है। एंबिएंस मॉल गुड़गांव शहर में कपल्स के घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है।
पता: एंबियंस आइलैंड, डीएलएफ फेज 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम, एनसीआर, हरियाणा