home page

Delhi Nightlife : नाइट लाइफ का लेना है मजा तो दिल्ली के ये क्लब हैं सबसे बेस्ट, सस्ते में पूरी रात पार्टी

Nightlife : अगर आप दिल्ली या फिर आसपास के इलाकों में रहते हैं और दिन भर की थकान को दूर करने के लिए पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के उन क्लब के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां पर आप कम से कम पैसों में पूरी रात एंजॉय कर सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानत हैं -

 | 
Delhi Nightlife : नाइट लाइफ का लेना है मजा तो दिल्ली के ये क्लब हैं सबसे बेस्ट, सस्ते में पूरी रात पार्टी

HR Breaking News - (Delhi Best Nightlife Club)। दिल्ली एक ऐसा शहर है जो नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं जहां पर आप पार्टनर, फैमिली और दोस्तों के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप भी नाइट लाइफ एंजॉय करने के लिए बेस्ट क्लब की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको दिल्ली के उन नाइट क्लब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप देर रात तक मौज मस्ती कर सकते हैं। यहां पर शाम होने के बाद माहौल रंगीन हो जाता है। इन क्लब में एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

दिल्ली के बेस्ट नाइट क्लब -

दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक कीया वर्षों से दक्षिण दिल्ली में फेमस है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब डेकोर के साथ। अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह है। यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1: 00 बजे तक ओपन रहता है। इस क्लब में अगर आप दो लोग आते हैं तो 3 हजार रुपए में नाइट लाइफ का मजा ले सकते हैं।

प्रिवे नाइट क्लब, New Delhi

प्रिवे नाइट क्लब (Prive Night Club) सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे पॉपुलर नाइट क्लब माना जाता है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला में है जो कि जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। यदि आप यहां पर दो लोग के साथ जाते हैं तो 6 हजार रुपये में आराम से नाइट क्लब में एंजॉय कर सकते हैं।

Key नाइट क्लब -

Key नाइट क्लब (Key Night Club) दिल्ली का मशहूर क्लब है यह लग्जरियस नाइट क्लब्स में से एक है। Key नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक ओपन रहता है। इस क्लब में दो लोग 5000 रुपए में आराम से इस एंजॉय कर सकते हैं। ।

सोहो नाइट क्लब दिल्ली

सोहो नाइट क्लब दिल्ली (Soho Night Club Delhi) का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

डियाब्लो नाइट क्लब

डियाब्लो नाइट क्लब (Diablo Nightclub) दिल्ली के उन नाईट क्लबों में से है जो कि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है, वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी है यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इस क्लब का आराम से मजा ले सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में है।

समर हाउस कैफे, New Delhi

समर हाउस कैफे (Summer House Cafe) नाइट क्लब दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के हाउस खास इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12बजे से लेकर रात के 1 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 2500 रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

डियर डोना नाइट क्लब -

डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली (Dear Donna Night Club Delhi) के टॉप के नाइट क्लब्स में आता है। यह नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 1 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

दिल्ली, बर्गमो नाइट क्लब -

बर्गमो नाइट क्लब (Delhi Bergamo Night Club) इस वक्त Gen Z में काफी ज्यादा फेमस है। यह नाइट का दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित है। यह नाइट क्लब दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह के 4बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3हजार रुपए में आराम से इस मौज मस्ती कर सकते हैं।