home page

Noida : नोएडा में रात को इन 3 जगहों का नजारा, विदेशों को भी करता है फेल

Noida nightlife place : कई लोगों को रंगीन रातों का मजा लेना काफी पसंद होता है। वैसे तो आपने अब तक दिल्ली, मुंबई तथा गोवा की नाइटलाइफ के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोएडा में भी कई ऐसी फेमस जगह है जहां सूरज ढलते ही विदेशों जैसी फील आने लगती है। आइए नोएडा की बेस्ट नाइटलाइफ जगहों के बारे में विस्तार से।
 | 
Noida : नोएडा में रात को इन 3 जगहों का नजारा, विदेशों को भी करता है फेल

HR Breaking News : (Best Club In Noida) भारत देश में कोई शहर ऐसे हैं जहां रात के समय का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप भी नाइट लाइफ का अनुभव लेना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली से सटे इलाके नोएडा शहर के बारे में जहां रात के समय माहौल काफी गर्म हो जाता है। नोएडा की इन खास जगहों पर रात गुजारकर आप अपनी रात को यादगार बना सकते हैं। आइए खबर में जानते नोएडा के क्लब और पब (Clubs and Pubs in Noida) के बारे में जिन्हे विदेशी डिजाइनों पर तैयार किया गया है।


हम आपको नोएडा के तीन ऐसे क्लबों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। यहां लोगों के लिए एंट्री एकदम फ्री है। ये नोएडा के बेस्ट क्लब्स (best clubs in noida) हैं, जहां रात के 12 बजते ही पूरा माहौल एकदम बदल जाता है। 


1) नोएडा पब एक्‍सचेंज


दिल्‍ली के युवाओं के बीच नोएडा का पब एक्‍सचेंज क्‍लब (Pub Exchange Club of Noida) काफी ज्यादा पॉपुलर है। सेक्टर 18 में स्थित यह क्लब दिल्ली एनसीआर का बेस्ट क्‍लब माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ऐसा पहला क्‍लब है, जो स्‍टॉक एक्‍सचेंज की तरह वर्क करता है। इसकी खासियत यहां मिलने वाली अलग-अलग वैरायटी की शराब है। इतना ही नहीं, यहां का लाइव बैंड जबरदस्त है। इसे सुनने के बाद शायद ही आपको यहां से लौटने का मन करे।


नोएडा पब एक्‍सचेंज में आप अपने पार्टनर के साथ दिल खोलकर नाच-गा सकते हैं। आपको बता दें कि इस पब में डेथ फ्रैपे-वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मजेटो और शर्ली टेंपल ड्रिंक की खूब डिमांड है। यह क्‍लब दोपहर 12:30 बजे खुलता है। यहां आप रात के 12 बजे तक नाइटलाइफ एन्जॉय कर सकते हैं, वो भी एकदम मुफ्त।

2) द आयरिश हाउस


The Irish House नोएडा के सबसे पॉपुलर क्लबों (Most popular clubs in Noida) में से एक है। इसका डिजाइन एकदम विदेशी क्लब को मैच करते हुए बनाया है। यहां की कांच की रंग-बिरंगी खिड़कियां, दरवाजे और इंटीरियर बहुत ज्यादा खूबसूरत है। हालांकि, पहली बार में आप यहां जाने का आइडिया ड्रॉप कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपको काफी महंगा लग सकता है। लेकिन बता दें कि यहां रात होते ही एंट्री फ्री है।


इतना ही नहीं, यहां का यूरोपीय-अमेरिकी और कॉन्टिनेंटल फूड काफी दिलचस्प है। यही नहीं, शाम के 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक इस क्लब में ड्रिंक्स पर कुछ स्‍पेशल ऑफर चलते हैं, जिसका आप जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।

3) ब्‍लू क्लब और लाउंज


कॉकटेल पार्टीज के शौकीन (Lover of cocktail parties) लोगों के लिए ब्लू क्लब और लाउंज किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको ड्रिंक्स की बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। ब्लू क्लब और लाउंज (Blue Club & Lounge) नोएडा सेक्टर 18 का बेस्ट क्‍लब है। पार्टनर के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए भी यह क्लब काफी अच्‍छा है।


यहां आकर आप मुगलई डिशेज ट्राई कर सकते हैं। क्‍लब में स्टाइलिश फर्नीचर के साथ इंडाेर और आउटडोर सिटिंग की भी तगड़ी व्‍यवस्‍था है। अगर आपका बजट ठीक-ठाक है, तो दो लोग कुल 1800 रूपए में पूरी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।