home page

Delhi की 5 जगहों की नाईट लाइफ, लंदन से नहीं है कम, पूरी रात रंगीन रहता है माहौल

Delhi Night Life : राजधानी दिल्ली अपनी नाइटलाइफ को लेकर जानी जाती है। दिल्ली की कई ऐसी जगहें हैं जहां शाम होने के बाद माहौल रंगीन हो जाता है। इन जगहों पर रात का नजारा विदेशों से कम नहीं होता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं और पूरी रात मौज मस्ती कर सकते हैं। 
 | 
Delhi की 5 जगहों की नाईट लाइफ, लंदन से नहीं है कम, पूरी रात रंगीन रहता है माहौल

HR Breaking News (Delhi nightlife)। अगर आप नाइट लाइफ एंजॉय करने के लिए ऐसे शहर की तलाश कर रहे हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ पूरी रात चिल्ल कर सकें। तो वो शहर दिल्ली है बेस्ट नाइट लाइफ एंजॉय करने का राजधानी से अच्छा ऑप्शन आपको कही और कोई नहीं मिल सकता। जिस तरह से मुंबई में रातभर पार्टी (Mumbai Nightlife) चलती है, उसी तरह दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर रात के 12 बजे तक और सुबह के 4 बजे तक आप दोस्तों और पार्टनर के साथ फूल मौज मस्ती कर सकते हैं। 

 

मुंबई की तरह, दिल्ली में ऐसे कई क्लब्स (Delhi Best Clubs) और पब हैं जो रात के 12 बजे तक ऑपन रहते हैं, यहां पर लोग रात के 3 से 4 बजे तक गानों पर डांस करते नजर आ जाएंगे। अगर आप भी कुछ ऐसे ही क्लब्स की तलाश मैं तो चलिए जानते हैं दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लब के बारे में - 

 

 

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब

 

यदि आप विदेशी खाने और ड्रिंक्स का शौक रखते हैं, तो आप हांगकांग क्लब (Delhi The Hong Kong Club) जा सकते हैं। इस क्लब में 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप रात भर डीजे पार्टी का भी मजा उठा सकते हैं। 


यहां की रात इतनी रंगीन होती है कि अगर आपका नाचने का मन नहीं भी है तो भी आप डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही आप यहां पर अलग अलग डिश का मजा उठा सकते हैं। 
पता: अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे
दो लोगों का कितना आएगा खर्च: 4500 रुपए

लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3 

यदि आप दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 3 (Delhi Lit Bar & Restaurant, GK-3) में या आसपास रहते हैं, तो जरूर इस लिट बार और रिस्टोरेन्ट के बारे में तो जरूर जानते होंगे। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेगा। यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड बहुत टेस्टी मिलता है। अगर आप यहां जाने की सोच रहे हैं तो ‘गोट पनीर बॉल्स’, (Goat Paneer Balls) ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट जरूर लें। 


अगर आप म्यूजिक के साथ खाने का मजा लेना चाहते हैं तो ये रेस्तरां आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि आप इस रेस्तरां का म्यूजिक ऐसा है कि लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’  (Pork Belly Bao)तक डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। इन दोंनों ही डिश का टेस्ट लेना न भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए

क्लब बीडब्ल्यू 


अगर आप डीजे पर जमकर डांस करना चाहते हैं तो क्लब बीडब्ल्यू से परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। दोस्तों और पार्टनर के साथ रात भर डांस पार्टी करने के लिए ये क्लब बेस्ट (Delhi Club BW) है। क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना चाहते है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं।
पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

द इलेक्ट्रिक रूम 


दिल्ली की नाइटलाइफ का सुबह तक मजा लेना चाहते हैं तो आप द इलेक्ट्रिक रूम क्लब (Delhi The Electric Room) में जा सकते हैं। दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के बेस्ट क्लबों में से एक है। यहां की नाइटलाइफ आपको विदेशों जैसा फील कराती है। यही नहीं, लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देंगे। यहां आने के बाद आपका खुद वा खुद डांस करने का मूड हो जाएगा। 


इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज भी देखने को मिल जाएगी। इस क्लब में आप सुबह तक मजे से पार्टी कर सकते हैं। देर रात तक पार्टी करने वालों के लिए ये क्लब सबसे बेस्ट है। 
खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए