Nightlife के लिए मशहूर है दिल्ली की ये पांच जगहें, विदेशों जैसी आएगी फील
Delhi Nightlife : अगर आप पार्टनर या दोस्तों के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करने की सोच रहे हैं और ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां पर देर रात तक पार्टी कर सकें, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की उन पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मौज मस्ती करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां शाम होने के बाद माहौल रंगीन हो जाता है।
HR Breaking News - (Delhi Nightlife)। जब भी नाइटलाइफ एंजॉय करने की बात आती है तो हर किसी के दिमाग में मुंबई शहर का नाम आता है। अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली में उन पांच जगहों के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों पर जाने के बाद आपको विदेशों जैसी फील आएगी। यहां पर एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इन जगहों पर आप नाइटलाइफ (Nightlife) एंजॉय करने के साथ साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां कई अच्छी डीश का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
अगर आप फैमिली के साथ नाइट आउट (Delhi Night Out) एंजॉय करना चाहते हैं तो भी दिल्ली की ये पांच जगहें आपके लिए परफेक्ट है। यहां पर आप देर रात तक मौज मस्ती कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको ज्यादा बजट की भी आवकश्ता नहीं है। बेहद ही कम रुपये में आप अच्छे से नाइटलाइफ एंजॉय कर सकते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड्स का फेमस है। अगर आप कबाब से लेकर चाट खाने के शौकिन हैं तो यहां आपको जरूर जाना चाहिए।
हौज खास विलेज -
दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज (Hauz Khas Village) एक फेमस जगह है। यहां पर शाम को घूमने के लिए आते हैं। अगर आप रात में पार्टी और लाइव म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं तो हौज खास विलेज बेस्ट जगह है। यहां आकर आपको लगेगा ही नहीं कि आप दिल्ली में है। हौज खास में कई क्लब हैं जहां आप देर रात तक पार्टी कर सकते हैं खाने के साथ यहां आप डांस भी कर सकते हैं। नाइटलाइफ (night life) के दिल्ली की यह जगह काफी पॉपुलर है।
एक साथ हो जाएंगे दो काम
अगर आपको घूमने फिरने के साथ शॉपिंग भी करनी है। दिल्ली‑हाट, करोल बाग (Delhi Karol Bagh), सरोज़िनी नगर ये कुछ ऐसी मार्केट हैं जहां आप शाम होने के बाद अच्छा खाना खाने और पार्टी के साथ यहां से शॉपिंग भी कर सकते हैं। इन बाजारों में आपको हर तरह का सामान कम से कम रेट में मिल जाएगा। यहां खरीदारी का अलग ही मजा होता है।
इंडिया गेट से लेकर कुतुब मीनार
अगर आप पार्टनर या फैमिली के साथ शाम को टहलना चाहते हैं तो आपके लिए इंडिया गेट (Delhi India Gate) से लेकर कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतों को एक्सप्लोर करना अच्छा ऑप्शन है। यहां रात के 9 बजे के बाद इंडिया गेट रोशनी से चमकने लगता है। शाम होते ही यहां का माहौल रंगीन हो जाता है। वहीं कुतुब मीनार (Qutub Minar) का लाइटिंग शो भी देख सकते हैं।
पुरानी दिल्ली की गलियां -
अगर आप गुलियों में घूमते हुए नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो आपको पुरानी दिल्ली (Old Delhi) में जाना चाहिए। यहां आप घूम भी सकते हैं और भूख लगने पर कनाट प्लेस में भी स्ट्रीट फूड्स (Delhi Street Foods) का मजा ले सकते हैं। सबसे पॉपुलर शॉप मूलचंद के पराठे भी आधी रात को भूख मिटाने के लिए बढ़िया जगह है।
इंडिया गेट से राष्टपति भवन -
यदि आप लॉन्ग ड्राइव पर निकलना चाहते हैं तो इंडिया गेट से राष्टपति भवन (India Gate to Rashtrapati Bhavan) तक की ड्राइव कर सकते हैं। ये रोड रात को काफी सुकून देती है और आपको एक अलग ही वाइब मिलती है. इसके अलावा आप दिल्ली से गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी लेट नाइट अपनी महिला मित्र या दोस्तों संग ड्राइव का मजा ले सकते हैं।
