home page

Gurugram की इन 5 जगहों पर घुमने से बन जाएगा दिन, एक बार जरूर करें विजिट

Gurugram Toruist Place : अगर आप भी घूमने के लिए किसी बेस्ट प्लेस की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खासकर हरियाणा और दिल्लीवालों के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। आज हम आपको इस खबर में गुरुग्राम (Gurugram Best Places)की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाकर आपका मन एकदम खुश हो जाएगा। आपको एक बार तो इस जगह पर जरूर विजिट करना चाहिए।

 | 
Gurugram की इन 5 जगहों पर घुमने से बन जाएगा दिन, एक बार जरूर करें विजिट

HR Breaking News : (Toruist Place) वैसे तो देशभर में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जहां लोग घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल से कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो गुरुग्राम की 5 जगहों पर जाकर अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गुरुग्राम (best places to visit in Gurugram) में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। आइए खबर में जानते हैं गुरुग्राम की 5 ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से।

 

 

सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभयारण्य (Sultanpur National Sanctuary) भी है काफी फैमस

इसके साथ ही आप चाहे तो गुरुग्राम में मौजुद सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभयारण्य (Sultanpur National Sanctuary) भी लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां तकरीबन 250 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों का डेरा बना हुआ है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आपको इस जगह (Places To Visit Near Gurugram) पर जरूर विजिट करना चाहिए।

जहां पर आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। बच्चों के लिए तो खासतौर पर इस जगह पर एडवेंचर का इंतजाम किया गया है। आप खाने पीने के साथ-साथ शांतिपूर्ण समय यहां बिता सकते हैं। ट्रेफिक और भीड़भाड़ से दूर ये जगह आपका मन और भी ज्यादा खुश कर देगी।

किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams) भी है बेस्ट

केओडी (Kingdom of Dreams) गुरुग्राम में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है।आप यहां कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। अक्सर कई आर्टिस्ट यहां अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। बॉलीवुड से लेकर विदेशी थीम पर कलाकार अपनी लाइव परफॉर्मेंस देते हैं। इस वजह से किंगडम ऑफ ड्रीम्स से कई बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार यहां से जुड़े हुए हैं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ खान-पान का भी यहां खास इंतजाम किया गया है। यहां कई रेस्टोरेंट हैं, जहां पर आपको अलग-अलग राज्यों का स्वादिष्ट खाना मिल जाएगा। हालांकि यहां आपको फिक्स अमाउंट टिकट (Kingdom of Dreams) को लेने के लिए थोड़ा खर्चा करना होगा।

दमदमा झील (Damdama Lake) का ले सकते है मजा

अगर आप प्राकृतिक दृश्य निहारना चाहते हैं तो आप गुरुग्राम (Best Visit Place In Gurugram )में मौजुद दमदमा झील जा सकते हैं, जहां आप प्रकृति का एक अलग एहसा ले सकेंगे। यहां आप नौका विहार, हॉट एयर बैलून, रैपलिंग जैसी बाकी गतिविधियों का भी मजा ले सकते हैं। आप यहां के खान-पान का का लुत्फ भी उठा सकते हैं। बता दें कि इस झील का निर्माण अंग्रेजों ने किया था और अब ये पर्यटकों के लिए घूमने लायक बेस्ट जगह बन गई है।

गुरुग्राम में जरूर करें शीतला माता (Shitla Mata Mandir) के दर्शन

वहीं, गुरुग्राम में आपको शीतला माता (Sheetla Mata Mandir in Gurugram) के दर्शन एक बार जरूर करने चाहिए। यहां हर साल तकरीबन 15 से 20 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कहते हैं कि शीतला माता का यह मंदिर 400 साल पुराना है और इस मंदिर में शीतला माता के दर्शन मात्र से ही कई गंभीर रोगों से छुटकारा मिल जाता है। बता दें कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। मान्यताओं है कि यहीं पर आचार्य द्रोणाचार्य ने पांडवों को प्रशिक्षण दिया था।

पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) क्यों है बेस्ट

आप चाहे तो गुरुग्राम के पटौदी में मौजुद पटौदी पैलेस (Pataudi Palace in Gurugram) घूमने जा सकते हैं, ये जगह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। पटौदी पैलेस को इब्राहिम कोठी भी कहा जाता है जिसका संबंध शाही परिवार से है। आप यहां शाही अंदाज में खाने-पीने ओर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।

ये पैलेस तकरीबन 25 एकड़ में फैला हुआ है और इस पैलेस को देश के कोने-कोने से लोग निहारने के लिए आते हैं। बस पैलेस (Kha Hai Pataudi Palace )के अंदर जाने के लिए आपको परमिशन लेनी पड़ती है। परमिशन लेने के बाद आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ शाही अंदाज में घूमने का मजा ले सकते हैं।