पति को भेजा क्रीम लेने, पीछे पत्नी ने किया ये काम
HR Breaking News,(ब्यूरो): आजकल रिश्तों में कड़वाहट बहुत बढ़ गई हैं। कई बार पति-पत्नी की अनबन की ऐसी हैरान परेशानी करने वाले होते हैं। ऐसा ही हाल में मामला सामने आया है। एक युवक अपनी पत्नी को मायके से लेकर वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान युवक की पत्नी क्रीम लाने की जिद पर अड़ गई। इसी बीच जब क्रीम लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी बच्चों समेत फरार हो गई।
इसे भी देखें : Loan बहन को पैसे उधार देने से पहले भाई ने Stamp Paper पर करवाया साइन, लगवाया अंगूठा
आजकल रिश्तों में कड़वाहट बहुत बढ़ गई हैं। कई बार पति-पत्नी की अनबन की ऐसी हैरान परेशानी करने वाले होते हैं। ऐसा ही हाल में मामला सामने आया है। एक युवक अपनी पत्नी को मायके से लेकर वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान युवक की पत्नी क्रीम लाने की जिद पर अड़ गई। इसी बीच जब क्रीम लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी बच्चों समेत फरार हो गई।
जानकारी अनुसार, कुरुक्षेत्र के पेहोवा बस स्टैंड से एक विवाहिता महिला अपने पति को बेवकूफ बना फरार हो गई। पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) जिले के देवीगढ़ गांव (Devigarh Village) का रहने वाला युवक अपनी 26 साल पत्नी को मायके से लेकर वापस गांव वापस लौट रहा था। इस दौरान पेहोवा बस स्टैंड पर युवक की पत्नी कॉस्मेटिक क्रीम लाने की जिद पर अड़ गई। इस बीच जब युवक क्रीम लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी।
पत्नी के गायब होने के बाद युवक ने पेहोवा पुलिस थाने में शिकायत देकर पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई है। युवक ने बताया कि करनाल जिले के सीतामाई गांव की रहने वाली युवती से उसकी साल 2014 में शादी हुई थी और 4 साल का एक बच्चा भी है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार उसने अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन पत्नी और उसके घर वालों ने उस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। साथ ही ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ करनाल पुलिस को शिकायत भी दे दी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उसकी पत्नी पिछले 3 महीने से मायके में ही रह रही थी।
और देखें : युवती ने अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए मांगी 23 लाख की क्राउडफंडिग, लोग ने किया ट्रोल, बोले..
मंगलवार को दोनों पक्षों की सीतामाई गांव में पंचायत हुई थी। यहां दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने की बात कही थी। युवक ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पेहोवा बस स्टैंड पहुंचा, जहां पटियाला जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी मुंह पर लगाने के लिए क्रीम लाने की जिद करने लगी। वह क्रीम लेने पास की दुकान पर गया और वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली। साथ में वह बच्चे को भी ले गई। पेहावा पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
