home page

चमकी किमस्त! कर्मचारी के खाते में गलती से ट्रांसफर हो गए सैलरी के 1.4 करोड़, रिजाइन देकर रफूचक्कर

इस किस्मत चमकना कहें या नौकरी के साथ गद्दारी। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक कर्मचारी के खाते में गलती से कंपनी ने एक करोड़ 4 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। जिसे लेकर कर्मचारी फरार हो गया। फिर क्या हुआ....
 | 
चमकी किमस्त! कर्मचारी के खाते में गलती से ट्रांसफर हो गए सैलरी के 1.4 करोड़, रिजाइन देकर रफूचक्कर

HR Breaking News : नई दिल्ली : एक कंपनी की गलती ने उसमें काम कर रहे व्यक्ति को मालामाल कर दिया। कंपनी ने अपने एम्प्लॉयी के खाते में भूलवश तनख्वा के 286 गुना ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर दिया। एम्प्लॉयी के खाते में करोड़ो रूपये जाते ही उसका मन डगमगा गया और वो दोवारा ऑफिस नहीं गया। वो कंपनी को स्तीफा दे कर नौ दो ग्यारह हो गया।


ये खबर भी पढ़ें : Ration Card सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, चुटकियों में बन जाएगा राशन कार्ड


इस कंपनी से हुआ फ्रॉड


मामला दक्षिण अफ्रीकी देश चिली की एक नामी गिरामी कोल्ड कट्स की प्रोड्यूसर कंपनी कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस (Cial)’ की है। ये बात 30 मई की है। बड़े कंपनी में अच्छे पोस्ट पर बैठे उस व्यक्ति को मोटी सैलरी मिलती थी ऐसे में 286 गुना अधिक पैसे का मतलब है करोड़ो रूपये। अब कंपनी अपने फरार एम्प्लॉयी को ढूंढ रही है लेकिन चालक व्यक्ति ने अपना ठिकाना तक बदल लिया है। जिसके बाद अब कंपनी कानून का सहारा लेगी।
कंपनी के मुताबिक, “एक कर्मचारी का वेतन हर महीने 500,000 पेसो (भारतीय मुद्रा में लगभग 43 हजार रुपये) है। खाता विभाग की ओर से गलती से इस कर्मचारी के खाते में उसके वेतन का 286 गुना यानी 165,398,851 चिली पेसो है। यानी भारतीय मुद्रा के लगभग 1.5 करोड़) क्रेडिट किया गया है। इतने पैसे ट्रांसफर होने के बाद उक्त कर्मचारी से संपर्क करने के बाद वो पैसे वापस करने के लिए मान गया था, लेकिन अगले दिन से वो ऑफिस ही नहीं आया। यह खबर देख सब हैरान है।