Agri Tips : ये खेती करा देगी मालामाल, सोने से भी ज्यादा मिलेगा रिटर्न
HR Breaking News : (Farming Tips In Hindi) अगर खेती को सही ढंग से किया जाए तो उसके माध्यम से काफी ज्यादा कमाई की जा सकती है। इन दोनों देश में कई किसान ऐसे हैं जो खेती के सहारे काफी ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। शिवपुरी में भी इन दोनों एक खास सब्जी काफी चर्चित हो रही है। पता चला है कि है सब्जी किसानों की कमाई को कई गुना बढ़ा रही है। लोगों की तरफ से कहा गया है कि यह खेती किसानों को सोने से ज्यादा रिटर्न दे रही है।
कम खर्च, कम मेहनत और कम समय में अच्छा रिटर्न
हम बात कर रहे हैं कलौंजी की खेती (Nigella cultivation) के बारे में, किसने की तरफ से इस फसल को फायदे का सौदा माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कम खर्च, कम मेहनत और कम समय लगता है। सबसे खास बात यह है की कलौंजी की इस खेती को जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं।
शिवपुरी में जोरी गांव के किसान की तरफ से बताया गया है कि एक बीघा में कलौंजी बोने के लिए हमें ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं, इसकी पूरी फसल तैयार करने में केवल 5 से 6 हजार रूपये का खर्चा आता है, जिसमे बीज, जुताई और हल्की देखभाल से जुड़े सब खर्चा जाते हैं। इस खेती में पानी की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती, बस एक दो बार पानी देने से काम चल जाता है। छोटे किसान भी इस खेती को आसानी (Nigella cultivation process) से कर सकते हैं क्योंकि चार-पांच महीने में ही यह फसल आपको सोने से भी अच्छा रिटर्न दे रही है।
जानवरों से नहीं होता नुकसान
कलौंजी की खेती (Nigella cultivation) की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें जानवरों से नुकसान नहीं होता। इसकी गंध के कारण मवेशी खेत के पास भी कम आते है और इसे खाते नहीं हैं। इसलिए किसानों को दूसरी फसलों की तरह रात भर खेत की रखवाली नहीं करनी पड़ती। इससे समय की बचत होती है और तनाव भी कम होता है।
कम समय में बेहतरीन कमाई
इस सब्जी की खेती (vegetable farming) से कम समय में अच्छा फायदा मिल सकता है। एक बीघा में लगभग 2.5 से 3 क्विंटल तक पैदावार होती है। अगर बाजार में सही दाम मिल जाए तो किसान चार-पांच महीने में 60-70 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। पहले इतनी कम लागत में इतना फायदा नहीं मिलता था, लेकिन अब कलौंजी से कमाई का अच्छा मौका मिल रहा है।
मुनाफे का अच्छा ऑप्शन
कृषि विभाग के उपसंचालक (Deputy Director of Agriculture Department) की तरफ से कहा गया है कि इन दिनों कलौंजी की खेती किसानों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो रही है। कम लागत के साथ तैयार होने वाली इस फसल (low-cost crop) की खेती किसान काफी खुश होकर कर रहे है।
