home page

Bihar Weather: प्रचंड गर्मी ने बिहार में तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, कुल 10 जिलों में तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Latest Weather Update: देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। लू और हीटवेव के डर दे (Bihar heatwaves alert) ज्यादातर लोगो ने घर से निकलना भी कम कर दिया है। इतना ही नहीं भीषण गर्मी लगातार अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ रही है। आपको बता दें, बिहार में भी गर्मी ने हाल ही में 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ (bihar weather forecast) दिया। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। आइए खबर में विस्तार से जानते कब तक रहेगा मौसम का ऐसा हाल-

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) | पूरा उत्तर भारत सूरज की तपिश में जल रहा है। हीटवेव और लू से लोगों का हाल बेहाल है। बिहार में गर्मी ने 55 साल का रिकॉर्ड (Bihar ka mausam) तोड़ दिया है। 10 जिलों में 45 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। बीता दिन सबसे गर्म शहर औरंगाबाद रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस (Weather Today) दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से 8 लोगों की जान चली गई।

 

 

Indian Railways: ट्रेन में शराब ले जाने को लेकर क्या है लिमिट, जानिए रेलवे का नियम

 

भीषण गर्मी को लेकर बिहार सरकार ने 8 जून तक सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बंद करने आदेश दिया (Bihar Heatwaves alert) था। यह आदेश बुधवार को 300 से अधिक स्कूली बच्चों के बेहोश होने के बाद आया था। इससे पहले 1971 में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस गया था। इस वक्त गर्मी की (Bihar weather Up[date) स्थिति यह है कि राज्य के अलग-अलग जिलों में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बिहार पुलिस के एक दारोगा, चुनाव ड्यूटी में लगे दो जवान और एक महिला शामिल हैं।

 

इन राज्यों में गर्मी से हुईं मौतें

रोहतास जिले में हीटवेव से तीन (Rohtas weather) लोगों की मौत हो गई, जबकि गोपालगंज में महाराष्ट्र के नासिक से आए एक पर्यटक की भी जान चली गई। पर्यटकों के एक दल के साथ सोमनाथ आगरे नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। ये मौतें बक्सर, भोजपुर (bhojpur Weather), बेगूसराय, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हुईं।

Ajab Gajab: ये 3 लोग बिना पासपोर्ट-वीज़ा जा सकते हैं किसी भी देश में, 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते ये बात

 पारा 45 डिग्री के पार

बिहार में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। औरंगाबाद में (aurangabad weather update)  सबसे अधिक पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा है। गया में 47.4 डिग्री, नवादा में 47.3 डिग्री, अरवल में 47.1 डिग्री सेल्सियस (bihar latest weather alert) पारा रहा, जबकि डेहरी में 46.8 डिग्री, भोजपुर में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, शेखपुरा में 46.2 डिग्री, राजगीर  में 45.6, बक्सर (baksar weather) में 45.9 डिग्री, बिक्रमगंज में 46.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।