home page

Busines Idea : इस फल की खेती कर आप भी बन सकते हैं थोड़े समय में अमीर

Banana Farming : अक्सर आपने देखा होगा कि आजकल लोग खेती करके पैसा कमाने का प्लान करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी खेती के जरिए पैसा कमाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे फल की खेती के बारे में जिसके जरिए आप थोड़े समय में ही अमीर बन सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इस फल की खेती के बारे में विस्तार से।
 | 
Busines Idea : इस फल की खेती कर आप भी बन सकते हैं थोड़े समय में अमीर

HR Breaking News, Digital Desk - आज के समय में किसान पारंपरिक फसलों की खेती (cultivation of traditional crops)तो करते ही हैं। लेकिन उसके साथ ही अन्य कई तरह की फसलों की भी खेती (cultivation of crops) करते हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। दरअसल, किसानों को केले की खेती (Banana Farming) बहुत ज्यादा आकर्षित कर रही है।


किसान केले की खेती से काफी तगड़ा मुनाफा (huge profits from farming) भी कमा रहे हैं। केले की खेती करना एक बेहतरीन विकल्प है। केला एक ऐसा फल है, जिसकी डिमांड पूरे साल बाजारों में रहती है। इससे किसान लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।


जनपद के एक किसान अमित कुमार केले की खेती (Banana Farming) से लागत के हिसाब से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसके लिए वह कई सालों से केले की खेती करके लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। बाराबंकी जिले के रसूलपुर गांव के रहने वाले किसान अमित कुमार ने पारंपरिक खेती के साथ केले की खेती की शुरुआत की, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा मिला।


केले की खेती करने वाले किसान अमित कुमार ने बताया वैसे वो पारंपरिक खेती करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोचा क्यों ना अच्छा मुनाफा देने वाली खेती भी की जाए। इसके बाद धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ता गया।


अब वो जमकर केले की खेती कर रहे हैं। आज वह करीब एक एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रतिवर्ष 3 से 4 लाख रुपए मुनाफा हो रहा है।करीब एक बीघे में 200 से 250 पौधे वो लगाते हैं। इसकी खेती में लागत करीब एक बीघे में 15 से 20 हजार रुपये आती है।


इसका जो पेड़ है वो किसान बाहर से मंगवाते हैं। इसके अलावा इसमें खाद कीटनाशक दवाइयां पानी लेबर आदि का खर्च आता है और मुनाफा करीब एक फसल पर 3 से 4 लाख रुपए हो जाता है।