home page

Haryana Mansoon हरियाणा के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी, जून के अंत तक पहुंचेगा मानसून

Haryana Mansoon Update हरियाणा में एक बार दोबारा तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं बीते सप्ताह प्री मानूसन (Pre mansoon) के सक्रीय होने से हरियाणा (Haryana) और दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के अधिकतर स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी,जींद ओर करनाल सहित पानीपत में हल्की बारिश (Barish) दर्ज की गई। वहीं आईएमडी (IMD Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में जून के अंत तक मानसून (mansoon) दोबारा दस्तक देगा। आइए नीचे खबर में जानते है कि हरियाणा में मानसून दोबारा कब देगा दस्तक
 
 | 
Haryana Mansoon हरियाणा के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी, जून के अंत तक पहुंचेगा मानसून

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, Haryana Weather : बुधवार अलसुबह से ही हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला, जिसके कारण सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही व प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली। जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है और सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से तापमान बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

डा. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, एनसीआर दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई।


डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से हट जाएगा। जिससे मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं का प्रभुत्व हो जाएगा। जिसके चलते सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी होगी और तापमान एक बार फिर से 45.0 से 46.0 तक पहुंचने की संभावना बन रही है। बुधवार को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया,

 

जबकि हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम एक बार फिर से शुष्क व गर्म हो जाएगा। हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की संभावनाएं बन रही है, एक जुलाई को मानसून सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में छा जाएगा।