Delhi Ka Mausam : दिल्ली के मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन, अब आएगी नई आफत, IMD ने जारी किया अपडेट
Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों का मौसम बदल रहा है। सर्दियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा भी नजर आने लगा है। कई दिनों से ही तापमान में लगातार गिरावट आ रही है जिसकी वजह से तगड़ी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने दिल्ली के मौसम में बड़ा परिवर्तन आने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में राजधानी का मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। दिसंबर का महीना खत्म होने को है और कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में हो रही गिरावट से पाला जमने लगा है। सुबह और शाम घना कोहरा भी छाने लगा है। आठ दिन बाद नए साल की शुरूआत होगी। इसके साथ मौसम विभाग ने भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले सात दिनों तक देश के बड़े हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। यह पूर्वानुमान 21 दिसंबर तक दर्ज के लिए जारी किया गया है। मौसम के आंकड़ों पर आधारित है। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर तक अपडेट मान्य रहेगा। IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट -
इसके साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों में व्यापक कोहरा छाया रहने और उत्तर, मध्य, पूर्वी तथा दक्षिणी राज्यों के कई हिस्सों में सर्द हवाएं से लेकर ठंडे दिन जैसी स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन हालातों का आम जनजीवन, परिवहन सेवाओं और दृश्यता पर खासा असर पड़ेगा। विशेषकर रात और सुबह के समय। विभाग ने राज्य सरकारों, यात्रियों और आम लोगों को तेजी से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
कल कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Mausam update) के अनुसार, 23 दिसंबर तक इस क्षेत्र में कई जगह गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, हालांकि वहां इसका दायरा अपेक्षाकृत सीमित रहने का अनुमान है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।
24 घंटों में बदलेगा मौसम -
मौसम विभाग (Weather update) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बरसात और बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा नजर आ सकता है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके चलते आम जनजीवन, यातायात और हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
बर्फीले तूफान का खतरा -
IMD ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर अति भारी बारिश हो सकती है और बर्फबारी भी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बर्फीले तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चल सकती है, जो झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, भारी बर्फ गिरने के कारण विजिबिलिटी 400 मीटर से भी कम हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 22 दिसंबर को गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान बारिश भी होगी।
मैदानी इलाकों मे कैसा रहेगा मौसम -
उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बहुत घना कोहरा जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा नजर आ सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा (Haryana Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 22 दिसंबर तक कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में 24 दिसंबर तक रात और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
