Delhi NCR Monsoon : दिल्ली-एनसीआर में इस दिन आएगी मानसून की बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Delhi NCR Monsoon :देश में इन दिनों मानसून को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया था कि इस देश में मानसून की दस्तक तय समय से पहले हो जाएगी। आईएमडी का यह पूर्वानुमान बिल्कुल सही साबित हुआ और देश में 24 मई को मानसून ने दस्तक दे दी। केरल में मानसून ने अपने तय समय 1 जून से पहले ही दस्तक दे दी थी। मानसून के पहले आने का पूरा असर देश के बाकी राज्यों के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।
HR Breaking News (Delhi NCR Monsoon) इन दिनों देश के अधिकतर हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां जोरों पर हैं। केरल और महाराष्ट्र में तो मानसून ने दस्तक 24 और 26 मई को दे दी थी। वहीं, अब बाकी राज्यों के लोगों को भी मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
देश के अधिकतर शहरों में इन दिनों गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मानसून आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून के चलते अभी भी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मानसून की दस्तक कब होगी।
प्री मानसून की हो रही बारिश
देश के कई हिस्सों में मानसून के चलते काफी अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिल्ली और एनसीआर में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून के कारण ही बारिश (Delhi NCR Monsoon) हो रही है। इन हालातों में सभी जानना चाहते हैं की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री कब होगी।
इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि इस बार राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून देरी से दस्तक देगा। इसके पीछे की वजह की बात करें तो उनका कहना है कि 2 जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो जाएगी और मानसून देश के बाकी हिस्सों में कमजोर पड़ जाएगा। अगर यह बातें सही साबित होती हैं तो लोगों का मानसून को लेकर इंतजार बढ़ जाएगा।
2 जून के बाद धीमा हो जाएगा मानसून
स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अध्यक्ष जीपी शर्मा के अनुसार हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Monsoon) क्षेत्र में कुछ देरी हो सकती है। उनका कहना है कि 2 जून के बाद देश में मानसून की रफ्तार कुछ कम हो जाएगी और इससे मानसून कमजोर पड़ जाएगा।
उसके एक हफ्ते बाद तक मानसून के तेजी से बढ़ने के अभी कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बाद मानसून की रफ्तार बंगाल की खाड़ी में होने वाली गतिविधियों पर निर्भर करती है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी में कोई नई लहर बनेगी तब दोबारा से मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएगी और वह रफ्तार पकड़ लेगा।
जाने कब राजधानी में एंट्री लेगा मानसून
जीपी शर्मा के मुताबिक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री कुछ देरी से हो सकती है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली और एनसीआर में 25 से 27 जून के करीब मानसून दस्तक देगा। वैसे भी हर साल मानसून (Delhi NCR Monsoon) की दिल्ली व एनसीआर में इन्हीं तारीखों के करीब एंट्री होती है।
उनका यह भी कहना है कि हो सकता है इन तारीखों में दो-तीन दिन की और देरी होने पर मानसून आए। उन्होंने कहा है कि लोग यह मानकर चलें कि 22 जून से लेकर 27 जून के बीच कभी भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है।वहीं, इसकी सटीक जानकारी 15 जून को जो रिपोर्ट आएगी उसके बाद पता चलेगी।
