Delhi NCR Weather : दिल्ली में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर का मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब रात के समय भी तापमान में बढ़ौतरी होने लगी है। मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। आईये जानते हैं कब होगी बारिश -

HR Breaking News - (Delhi Weather)। यूं तो देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में बीते कई दिनों से ही मौसम अपना रंग बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी झमाझम बारिश से मौसम कूल हो जाता है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Weather) में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम बिगड़ने का अनुमान जताया है।
IMD ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। कभी-कभी हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है वहीं, शाम और रात को कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।
15 मई को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -
IMD ने गुरूवार यानी 15 मई को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में हल्के बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। कभी-कभी हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। एनसीआर में भी बिल्कुल ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
16 मई को बदलेगा मौसम -
मौसम विभाग (Weather Update) ने मुताबिक 15 मई की तरह 16 मई को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गरज चमक के साथ छिटपूट बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी कभी यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
दिल्ली में 40 के पार जाएगा तापमान -
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 15 और 16 मई को दिल्ली (Delhi Tempreature) में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है। 17 और 18 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
19 और 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।