home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather : वर्तमान में देश के सभी क्षेत्रों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों पर मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग की ओर से आगामी समय में मौसम को ध्यान में रखते हुए कई क्षेत्रों के मध्यनजर चेतावनी भी जारी की है। बीते दिन पूरे देश में मानसून के आगमन की आईएमडी की ओर से घोषणा कर दी गई है। ऐसे में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। 

 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News (Delhi NCR Weather) बीते दिन आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत बाकी बचे हुए क्षेत्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते दिन यानी रविवार को राजधानी दिल्ली के साथ-साथ कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई है। 

 

 

ऐसे में अब भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार आईएमडी की ओर से बताया गया है कि आने वाले समय में राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।  

29 जून को आया मानसून


दिल्लीवासी रविवार यानी 29 जून को इस साल मानसून की पहली बारिश (Delhi NCR Weather) के गवाह बने हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीम बीते दिन यानी रविवार को हुई अच्छी बारिश से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में हुई मानसून की पहली बारिश से ही लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। 

दिल्ली में अधिकतम तापमान कितना रहेगा


वहीं, कल राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। साथ ही इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस (Delhi NCR Weather) कम दर्ज किया है।

ऐसे में कल न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी के साथ हवा में इस दौरान आर्द्रता का स्तर 98-77 प्रतिशत तक रहा है। इसी के साथ बारिश के बाद से दिल्ली का एक्यूआई भी सुधर गया है और हवा भी बेहतर हुई है।  

जानें कहां, कितनी हुई बारिश


राजधानी दिल्ली में कल यानी 29 जून को मानसून की एंट्री (Delhi NCR Weather) हो गई है। ऐसे में कल यहां अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश विभाग की ओर से रिकॉर्ड की गई है।

आईएमडी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कल यानी रविवार को सबसे ज्यादा बारिश पाम क्षेत्र में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के मध्य हुई है।

वहीं, इसके अलावा सफदरजंग में 5.1 मिलीमीटर, लोधी रोड में 5.6 मिलीमीटर, आयानगर में 9.4 मिलीमीटर और राजघाट में 8.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट


भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट (Delhi NCR Weather) जारी किया गया है। इसके अनुसार आगामी पांच दिनों तक राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है।

वहीं, इस दौरान गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। साथ ही इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से आज यानी सोमवार के लिए दिल्ली व एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे दिन छाए रहेंगे बादल


दिल्ली में आज दिनभर मौसम (Delhi NCR Weather) गर्मी से राहत देने वाला बना रहेगा। ऐसे में यहां पूरे दिन बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही आज दिनभर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। वहीं, आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।