Delhi NCR Weather : दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली वाले जान लें अगले 6 दिन के मौसम का हाल
Delhi weather Update : होली से पहले देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। इस त्योहार को गर्मियों की शुरूआत माना जाता है। लेकिन इस बार मौसम सुहावना बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के क्षेत्रों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग (Delhi Rain Alert) ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की आशंका जताई है। चलिए जानते हैं आने वाले 6 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

HR Breaking News - (Delhi weather Today)। देशभर में कल यानी 14 मार्च को होली का त्योहारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में बदलों ने ढेरा डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली (delhi ka mausam) में लगातार 3 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है।
एनसीआर में झमाझम बारिश होने से मौसम कूल कूल बना रहेगा। उसके बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जिससे मार्च के महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग (delhi rain alert) ने हाल ही में अगले 6 दिन के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है आईये जानते है कहां- कहां होगी बारिश -
रात को होगी बारिश -
मौसम विभाग के अपडेट (IMD weather Update) के अनुसार आज यानी गुरुवार को दिल्ली में हल्की बादल छाए रहे। इसके अलावा आज रात में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
3 दिन लगातार होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD latest weather update) ने शुक्रवार से रविवार तक लगातार 3 दिन तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बरसात की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 32 से 34 डिग्री रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 15 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकी रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
18 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD के अपडेट के अनुसार 16 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं, 17 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान (Delhi temperature update) 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 18 मार्च को भी बारिश का कोई उम्मीद नहीं है इस दिन आसमार साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की उम्मीद है।
34.8 डिग्री के करीब हा पहुंचा तापमान -
मौसम विज्ञनिकों के मुताबिक दिल्ली (delhi today weather) में 12 मार्च को साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा है इस दिन अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले दिल्ली में 11 मार्च को इस साल का सबसे हॉट दिन रहा था इस दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। जोकि सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा रहा।