Delhi-NCR Weather : बदल गया दिल्ली-एनसीआर में मौसम, इस दिन फिर से आंधी तूफान संग होगी बरसात
Delhi-NCR Weather : दिल्ली व एनसीआर में काफी समय से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। देश की राजधानी में वर्तमान में मौसम काफी सुहावना और गर्मी से राहत देने वाला बना हुआ है। ऐसे में रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

HR Breaking News (Delhi-NCR Weather) बीती शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और दिल्लीवासियों को हल्की बारिश का आनंद लेने को मिला। इससे लोगों को गर्मी से कुछ रहात जरूर बनी।
वहीं मौसम विभाग का मानना है कि 16 मई को दोबारा से दिल्ली व एनसीआर में बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली व एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश होगी।
दिल्ली में आज के मौसम के हाल
दिल्ली व एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ समय पहले ही लोगों को दिन-रात गर्मी सहनी पड़ रही थी। कुछ शहरों में तापमान 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था। वहीं, बीते 24 घंटे में दोबारा दिल्ली व एनसीआर में मौसम (Delhi-NCR Weather) पूरी तरह से बदल गया है।
इस दौरान दिल्ली, एनसीआर व उसके आस-पास के क्षेत्र में काफी तेज आंधी व बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में कटौती हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, इस दौरान तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव होने की संभावना विभाग की ओर नहीं जताई गई है।
आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अंदेशा
भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Delhi-NCR Weather) 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसी के साथ आज दिल्ली में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
वहीं, अगर हम नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस (Delhi-NCR Weather) और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है।
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
इसी बीच भारत मौसम (Delhi-NCR Weather) विज्ञान विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 15 व 16 मई को दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है।
वहीं 16 मई को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से काफी तेज आंधी और बारिश आने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ स्थिरता आ सकती है। फिलहाल 19 मई तक दिल्ली क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और हवा भी चलती रहेगी।
समय से पहले आएगा मानसून
इसी के साथ विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि बार मानसून (Delhi-NCR Weather) समय से पहले भारत में दस्तक दे सकता है। विभाग के अनुसार 27 मई को केरल में मानसून दस्तक देगा और धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून रफ्तार पकड़ने लगेगा। इसका असर दिल्ली व एनसीआर में बारिश का दौर दोबारा से शुरू हो जाएगी।
दिल्ली व आसपास के शहरों में तापमान
भारतीय मौसम विभाग की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले तापमान के बारे में बताया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, इस दौरान दिल्ली का एक्यूआई 156 दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, इस दौरान एक्यूआई 123 रहने का अनुमान है। वहीं यूपी के गाजियाबाद में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
इसी के साथ यहां का एक्यूआई 137 रह सकता है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान यहां का एक्यूआई 130 दर्ज किया जा सकता है।