Delhi NCR Weather : इस तारीख से बदलेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, जानिये 31 मार्च तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi NCR Ka Mausam)। दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मार्च का महीना अब खत्म होने वाला है और गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते कई दिनों से राजधानी में तेजी से तापमान बढ़ रहा है और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार दिल्ली (Delhi Weather) में जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।
हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव होगा और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली (Delhi Weather) के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 27 मार्च से मौसम बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक 27 से लेकर 29 मार्च तक दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
26 मार्च को इन इलाकों में होगी भारी बारिश -
मौसम विभाग (weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) में 25 से 28 मार्च के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर में 26 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने का भी अनुमान है।
IMD ने बताया 28 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 25 से 27 मार्च और उत्तराखंड में 26 से 28 मार्च और पंजाब में 26 और 27 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। इससे दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में 27 मार्च से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग (Weather Update) की मानें तो 27 से लेकर 29 मार्च तक दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 27 मार्च को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 28 मार्च को तापमान में गिरावट आ सकती है। 28 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 29 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी।
31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD ने 30 और 31 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (Dekhi NCR Mausam) में इस हफ्ते कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 31 मार्च से तापमान में एकबार फिर से वृद्धि देखने को मिलेगी।