home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में अगलें तीन दिन मौसम रहेगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather : पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा हो गया है, जिसकी वजह से लोगों के लिए घरों से बहार निकलना भी मुश्किल हो रहा है। IMD की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली (Delhi Today weather) के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते  Delhi-NCR में आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है। 
 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में अगलें तीन दिन मौसम रहेगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News : (Delhi NCR Weather) उत्तर भारत समेत देशभर के अलग अलग राज्यों मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में अगले दिनों मौसम में बड़े बदलाव आने की संभावना जताई है।  दिल्ली-NCR में एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते रविवार को राजधानी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चल गया है। करीब 18 दिन की राहत के बाद तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  


IMD ने बताया है कि 9 और 10 जून को दिल्ली में धूल भरी हवाएं चलने का अंदाजा है। इन दिनों हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस दौरान, दिल्लीवासियों को गर्मी और धूल से भरी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में 9 जून को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


IMD के अनुसार 12 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। दिल्ली-NCRके इलाकों में 12 से 14 जून तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।


12 जून को हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है और शाम या रात को यह गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना (chances of rain) है। 


IMD ने 13 जून को भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान भी तूफानी हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।


दिल्ली (delhi weather) में 10 और 11 जून को न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 13 जून को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


14 जून को भी मौसम (weather updates) का हाल कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन IMD ने किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।