Delhi Weather alert : हरियाणा दिल्ली एनसीआर में मानसून मेहरबान, अब 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट
Delhi NCR Weather alert :दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर बिग अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली के एरिया में भी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

HR Breaking News (Delhi Haryana ka Mausam) मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और मानसून की ट्रफ रेखा दिल्ली हरियाणा पंजाब के ऊपर से होकर गुजर रही है। कई इलाकों में बीते दिन तेज बारिश ने राहत दी है। वहीं, कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में कैसा मौसम रहने वाला है।
लोगों को गर्मी से मिली राहत
हरियाणा में मानसून की एंट्री होने के बाद से कई शहरों में सही बारिश (rain) देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से हरियाणा के फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है।
बीते रात भी हरियाणा के इन जिलों में पूरी रात बूंदाबांदी होती रही है। ऐसे में इन चारों जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
16 जिलों के लिए येलो अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार राज्य के 16 जिलों में बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार विभाग की ओर से जताए गए हैं।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज यानी बुधवार को हरियाणा के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन सात जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिले के ज्यादातर भाग शामिल हैं। इसके अलावा के अधिकतर 15 जिलों में इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
इनमें प्रदेश का जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी जिला शामिल हैं। यहां पर कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
अब तक हुई है अच्छी बारिश
अगर हम प्रदेश में इस सीजन में अबतक की बारिश की बात करें तो अबतक प्रदेश में सामान्य से काफी अच्छी बारिश हुई है। वहीं, बीती रात फरीदाबाद में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली है। ऐसे में यहां का मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है।
इससे पहले मंगलवार को उमस व गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा था। ऐसे में रातभर हुई बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट हुई है।
वहीं, इस सीजन में अब तक हुई बारिश के आंकड़ों की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 32 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में एवरेज बारिश 83.9 मिलीमीटर होनी थी, जो की इस सीजन में अब तक 111.1 मिलीमीटर रिकॉर्ड की जा चुकी है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इस सीजन में मानसून की अच्छी शुरुआत हुई है।
सिरसा रहा सबसे गर्म
कई क्षेत्रों में सोमवार को तेज बारिश (tej barish ka alert) दर्ज की गई थी। ऐसे में इन क्षेत्रों में कई जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा था। शहरों क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या कुछ ज्यादा ही आम बनी हुई है। लोगों को हर बार बारिश के समय में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। हालांकि इस समय हुई बारिश के चलते लोगों को उमस वाली गर्मी से काफी राहत मिली है।
वहीं, इस दौरान हरियाणा प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की कटौती हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा कटौती अंबाला के तापमान में दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा अगर हम सबसे ज्यादा तापमान वाले जिले की बात करें तो वह सिरसा रहा है। सिरसा जिले का तापमान इस दौरान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं इसके अलावा हिसार में भी तापमान ने अपनाा रंग दिखाया है और यहां के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है।
5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के बाद हिसार का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की यह प्रक्रिया ऐसे ही जारी रहने वाली है। विभाग के अनुसार 11-12 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।