Delhi Mausam : दिल्ली में घने कोहरे और भीषण ठंड के बीच इस दिन बरसेंगे बादल, जान लें 3 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update :दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में मौसम में इस सप्ताह में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इन प्रभावों के कारण एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस विक्षोभ के कारण दिल्ली व एनसीआर में हल्की बारिश बताई जा रही है।
HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व एनसीआर के मौसम में इस सप्ताह बदलाव की करवट देखी जा सकती है। विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बदलाव और 31 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बदलाव देखा जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 29 और 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली के कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।
सोमवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से दिल्ली व एनसीआर में रविवार रात को धुंध छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में 29 दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। कोहरा सुबह के समय ज्यादा छाया रहेगा। वहीं, कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। घने कोहरे के कारण मौसम विभाग (Weather Update) द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। दोपहर के समय मौसम साफ रहेगा वहीं हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।
30 दिसंबर के लिए भी दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग (Aaj kA Mausam) के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कोहरा सुबह के समय ज्यादा छाया रहेगा। मौसम विभाग द्वारा कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कई स्थानों पर तो मध्यम से ज्यादा कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दोपहर में हवा की वजह से मौसम साफ रहेगा। वहीं, 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखे जाने की उम्मीद है।
नए साल पर दिल्ली में बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में 31 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं, नए साल के दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (NCR Weather) के बाकी शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
दो और तीन जनवरी के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार 2 जनवरी को भी दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, 3 जनवरी को दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, दोनों दिन सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 29 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक दिल्ली एनसीआर का तापमान (Delhi Tempreature) 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
