home page

Delhi Weather : दिल्ली में होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने बताया अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update : पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का दौर जारी रहा था। वहीं अब दिल्ली में झमाझम बरसात होने वाली है। बारिश (IMD rain alert) होने की वजह से पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं यूपी और उत्तराखंड में भी जमकर बरसात होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपके शहर के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने बताया अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Delhi Weather News)। दिल्ली में बुधवार शाम को मौसम काफी ज्यादा सुहाना रहने वाला है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी रहने वाला है। 10 मई तक हल्की बारिश (Rain alert in Delhi) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 13 मई तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिये मौसम के बारे में पूरी जानकारी।


दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम-


दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर बुधवार शाम फिर से मौसम (aaj ka mausam) सुहाना रहने वाला है। सुबह धूप निकली, कुछ गर्मी भी रही, हालांकि दोपहर बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रही है। तेज हवाएं चलीं, तो शाम को बारिश ने भी भिगो दिया। बारिश (Rain Alert) से तापमान गिरा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सीजन के औसम से 2.8 डिग्री कम है। 

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट-


दिल्ली के न्यूनतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 24.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। इस बारिश (Rain alert) के बाद अगले दो दिन के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई तक रोज बेहद हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जारी है। 13 मई तक मौसम (Today weather update) में तेज गर्मी का असर नहीं दिखेगी। उधर यूपी और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।


आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


बुधवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट (IMD Alert) जारी करते हुए बताया कि यहां पर बादल गरजने के साथ-साथ बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया था। शाम से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान उमस भी 70 प्रतिशत से 47 प्रतिशत तक हो सकती है। 8 मई को अधिकतम तापमान (Mausam ka hall) 36-38 तो न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का पुर्वानुमान है। 


IMD ने जारी किया अलर्ट-


विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा बारिश (Rain alert) भी हो सकती है।  सकते हैं, बारिश भी हो सकती है। हवाओं की स्पीड शाम तक 50 किमी प्रति घंटा पहुंच सकती है। ऐसा ही मौसम 9 मई को भी रहेगा। 10 से 13 मई तक भी हल्के बादल (IMD weather forecast) छाएंगे, हवाओं की गति कुछ कम होकर 20 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने वाली है। हालांकि अधिकतम तापमान 28-29 और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आपके शहर में इतना रहेगा पारा-


शहर        न्यूनतम तापमान (°C)    अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली        25            37
नोएडा        25            35
पटना        25            38
लखनऊ        26            38
जयपुर        25            37
भोपाल        23            36
मुंबई        28            32
गाजियाबाद    24            34
जम्मू        22            35
प्रयागराज        26            40
कोलकाता    25            36
अहमदाबाद    25            34
बेंगलुरु        23            33
कानपुर        26            37
वाराणसी        26            36


अगले पांच दिनों का ऐसा रहेगा मौसम-


पूर्वी भारत में बृहस्पतिवार से लू चल सकती है जबकि अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश (aaj ka msauam) होने का उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 11 मई तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट जारी किया है। 


गर्मी का जारी होगा प्रकोप-


मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार तक गुजरात में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग  (IMD alert for delhi) के अनुसार, मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है हालांकि कभी-कभी आंधियों की वजह से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक पहुंच सकती है।


राजस्थान के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-


राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी भागों में आगामी तीन-चार दिन मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश (rajasthan ka mausam) तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी की उम्मीद लगाई जा रही है।


आंधी-बारिश का जारी रहेगा दौर-


इसके अलावा, 12 और 13 मई से आंधी-बारिश का दौर शांत होने तथा तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ौतरी देखी जा सकती है। राज्य (rajasthan weather news) में आगामी पांच से छह दिन भीषण गर्मी की उम्मीद  लगाई जा रही है। इसके मुताबिक आज बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्यप्रदेश के पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना रहने वाला है। 


यूपी के मौसम का हाल-


उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने वाली है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन के समय भीषण गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि रात होते ही मौसम ठीक हो जा रहा है। फिलहाल प्रदेश (UP weather update) में बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और बादल गरजने व बिजली चमकने की उम्मीद लगाई जा रही है।

8 मई को लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। IMD (IMD alert for UP) ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने की उम्मीद लगाई जा रही है।


उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो लेकर जारी अलर्ट-


उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज ओलावृष्टि (hail storm alert), तेज गर्जन के साथ तेज बारिश और अंधड़ चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश (Uttrakhand weather Update) में पिछले 5 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की उम्मीद लागई जा रही है। बुधवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे।