home page

Delhi Mausam : दिल्ली में कब तक पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Today mausam Update : दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवाएं और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलों को ओर बढ़ा दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को राहत की खबर देते हुए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे रेमल तूफान का असर कई राज्यों पर देखने को मिलेगा। इसी के साथ कहीं कहीं बारिश भी होगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Delhi Mausam : दिल्ली में कब तक पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HR Breaking News (ब्यूरो)। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) में आसमान से आग बरस रही है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लू है की रूकने के नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather) में लू का दूसरा स्पैल शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान के साथ रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। गुरुवार को हवाओं के बाद तापमान गिरकर 41 डिग्री पहुंचा था। लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़कर 45-47 तक पहुंच गया है।

Income Tax Raid : इनकम टैक्स ने कारोबारी के ठिकानों पर डाली रेड, बेडरूम में मिला नोटों का पहाड़


इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, दिल्ली के लोगों के लिए आने वाले चार दिन और भारी होने वाले हैं। लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान होने लगे हैं।


 लेकिन अब, उनकी इस परेशानी को कम करने लिए राहत की बारिश जो दस्तक देने को तैयार है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने के पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली वालों को गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है। आज तापमान का राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड टूट सकता है।
भारत मौसम विभाग (weather update) ने दिल्ली सहित गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोग भीषण गर्मी से परेशान रहेंगे।

30 मई तक हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। 25 से 35 किलोमीटर की स्पीड से दिन के समय हवाएं चलेंगी। 

दिल्ली (today weather delhi ncr) में सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

अगले पांच दिनों तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा। तेज गर्म हवा, लू और प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों में दिल्ली एनसीआर में असहनीय गर्मी का भी लोगों को सामना करना होगा।

LPG Gas Connection : 1 तारीख से पहले नहीं करवाया ये काम तो इन उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन हो जाएगा बंद

31 मई 2024 को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

एक जून 2024 तक दिल्ली (delhi mausam) में औसत अधिकतम तापमान 43 से 45 और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली (delhi weather today) में रविववार को अधिकतम तापामन 45.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से हल्का ज्यादा था।