Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर के लिए IMD का येलो अलर्ट, 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
Delhi Weather : भारत में इन दिनों मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। देश में इस बार मानसून अपने तय समय से पहले ही दस्तक दे चुका है। इससे काफी क्षेत्र में भारी बारिश देखने को मिल रही है। एक ओर जहां केरल में मानसून दो दिन पहले पहुंच चुका है। वहीं, दूसरी ओर देश के बाकी हिस्सों में भी प्री मानसून गतिविधियां जोरों पर हैं। इसकी वजह से देश के अधिकतर राज्यों में तेज बारिश और आंधी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

HR Breaking News (Delhi Weather) देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। 2 दिन से हुई बारिश की वजह से लोगों को भयंकर गर्मी से निजात मिली हुई है।
ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में राजधानी दिल्ली और देश के बाकी जगहों पर मौसम कैसा रहने वाला है।
प्री मानसून का दौर जारी
देश के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों प्री मानसून बारिश का दौर चल रहा है। मानसून के अपने तय समय से पहले देश में एंट्री लेने की वजह से कई क्षेत्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, अभी देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
कल राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया था। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि राजस्थानी दिल्ली और बाकी क्षेत्रों में मौसम के क्या मिजाज रहने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आगामी समय में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।
दिल्ली में मिलती रहेगी गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में मौसम पूरी तरह बदल गया है। शनिवार देर शाम से ही राजधानी दिल्ली में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट कर जानकारी दी गई है कि आगामी समय में दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) कैसा रहने वाला है।
भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। विभाग की ओर से मौसम को देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 31 मई तक दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली के लिए जारी येलो अलर्ट
दिल्ली में अगर आज यानी 26 मई के मौसम की बात करें तो विभाग के अनुसार आज राजधानी में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। विभाग का मानना है कि इस दौरान गरज और चमक के साथ थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है।
इसी के साथ आज दिनभर दिल्ली (Delhi Weather) में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
कितना पहुंच सकता है तापमान
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसी के साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान हीट इंडेक्स 50 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD का मानना है कि 31 मई तक राजधानी दिल्ली में लगातार गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिले रहने की उम्मीद बनी हुई है।
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी 5 दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।
बीते शनिवार दिल्ली में हुई 81.2 एमएम बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज अनुकूल बने हुए हैं। बीते दो दिनों से हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। राजस्थानी दिल्ली में 24 मई को देर शाम से ही आंधी तूफान आने लगा था। इसके बाद रात भर दिल्ली में तेज बारिश हुई और यह सिलसिला अगले दिन तक जारी रहा।
इससे लोगों को भी काफी ज्यादा असुविधाओं का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के मामले भी सामने आए। इसी के साथ ऐसे मौसम के चलते विमान परिचालन में भी रुकावट देखने को मिली थी।
अगर हम आंकड़ों की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने रात 11:30 बजे से सुबह तकरीबन 5:30 बजे तक की गतिविधियों को दर्ज किया है। उनकी ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इन 6 घंटों में 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काफी तेज हवाएं चली हैं और इसी के साथ शहर में 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
वहीं, खराब मौसम के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन भी बाधित हुआ। इसके अलावा मोती बाग,दिल्ली छावनी, मिंटो रोड व दीन दयाल उपाध्याय मार्ग सहित शहर के कई रास्तों पर जल भराव की स्थिति बनी रही। साथ ही इस दौरान कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली के खंभे उखड़ने की भी समस्या देखने को मिली।
दिल्लीवासियों को मिली प्रदूषण से राहत
वर्तमान में दिल्ली में जो मौसम बना हुआ है, उससे दिल्लीवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो रविवार शाम 6:00 बजे दिल्ली का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आता है।
अगर हम एक्यूआई के आंकड़ों की बात करें तो शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के मध्य का एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई माध्यम, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब, 301 से 400 के मध्य का एक्यूआई बहुत खराब व 401 से 500 के बीच का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।