home page

Delhi Ka Mausam : दिल्ली वालों जान लो अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Today Mausam Update - दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को अभी से जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग (weather update) ने आने वाले मौसम को लेकर अपडेट दिया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और अभी से ही गर्मी ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (mausam update) के अनुसार, अगले 7 दिन भयंकर गर्मी की संभावना नहीं है। गुरुवार के बाद तापमान एक से दो डिग्री कम हो सकता है। वहीं, सुबह मौसम सुहावना बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री रहा। धूप आने के बाद तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

Gratuity Rules change : ग्रेच्युटी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 15 हजार बेसिक सैलरी वालों को कितना होगा फायदा

जानिये आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम- 

पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है। 5 अप्रैल को घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। 6 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलेंगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 7 से 8 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती है। 9 अप्रैल को आंशिक बादल छाएंगे।

कहां कितना तापमान


दो बजे के बाद आंशिक बादल दिखाई देने लगे। बीच-बीच में हवा के तेज झोंके अपने साथ धूल उड़ा रहे थे। कुछ जगहों पर काफी हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। मंडी हाउस, गोल मार्केट आदि एरिया में बूंदाबांदी हुई। यह इतनी कम थी कि इसे मौसम विभाग के उपकरण दर्ज नहीं कर सके। वहीं हवा में नमी का स्तर 24 से 75 प्रतिशत तक रहा। आया नगर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, नजफगढ़ में 37.9, पीतमपुरा में 37.6 और पूसा में 37.5 डिग्री रहा। वहीं कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। इनमें पालम का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, नजफगढ़ का 20.3, पीतमपुरा का 21.2 और राजघाट का 21.4 डिग्री रहा।

जानिये कब तक पड़ेगी गर्मी - 

High Court ने बताया- फोन रिकॉर्डिंग को सबूत माना जाएगा या नहीं


मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत सुखद रही। पिछले 2 दिनों से गर्मी कम है। अगले सात दिन राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा जरूर हो सकता है। पिछले साल भी अप्रैल में इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी। तब अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 34 डिग्री के आसपास ही था। इस बार राजधानी में 5 अप्रैल को मामूली बूंदाबांदी हो सकती है।