home page

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में आने वाली है बारिश, जानिये मौसम विभाग का अपडेट

Delhi-NCR Weather Updates : हाल ही में मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। अब दिल्ली वालों को इस हफ्ते में तपती गर्मी से आराम मिलने वाला है। जी हां, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार बताए है। आइए जान लेते है दिल्ली में इस हफ्ते कैसे रहने वाले है मौसम के हाल...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : पूरे भारत में अप्रैल का स्वागत बादलों के साथ ही हुआ (Delhi Weather) है। कहीं बादल तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी ही है। अभी भी आपको अप्रैल में बारिश के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। पहले ही हफ्ते में बूंदाबांदी के दो मौके आ रहे हैं। इस अप्रैल की शुरुआत काफी खुशनुमा मौसम के साथ रही। 

फिलहाल कई दिनों की तेज गर्मी के बाद एक बार फिर ठंडी हवाओं ने सुबह को खुशनुमा बना दिया वहीं दिन के समय भी गर्मी से राहत दिलवाई। अब मंगलवार को भी मौसम करीब ऐसा ही रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर बढ़ने लगेगी।

 

 


आसमान में छाए रहेंगे बादल और हवाएं भी चलेंगी


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 30 से 90 प्रतिशत रहा। सुबह के समय मौसम काफी सुहावना था। करीब दस बजे बाद धूप में तेजी आई। 


वहीं हवाएं चलने की वजह से तापमान काफी कम रहा। अब मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।


कल कुछ जगहों पर है बूंदाबांदी की संभावना


विभाग ने आसार जताए है कि इसके बाद 3 अप्रैल की रात कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। घने बादल (cloudy sky in Delhi) दिन भर छाए रहेंगे। तापमान इसके बावजूद थोड़ा बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक रहेगा। 4 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। 


इसके बाद 5 अप्रैल को एक बार फिर कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। 6 और 7 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 से 20 डिग्री तक रह सकता है।


अप्रैल 2024 के पहले हफ्ते में बारिश के आसार 


जानकारी के लिए बता दें कि गर्मियों के सीजन (summer season) में सबसे कम बारिश अप्रैल के महीने में ही होती है। अप्रैल में सामान्य तौर पर 16.3 एमएम, मई में सामान्य तौर पर 30.7 एमएम और जून में सामान्य तौर पर 74.1 एमएम बारिश होती है। 


अप्रैल के पहले हफ्ते में महज बूंदाबांदी की संभावना (possibility of drizzle) है। ऐसे में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पता चलेगा कि राजधानी में सामान्य बारिश होने की संभावना है या नहीं। बारिश न होने से अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी रह सकती है। स्काईमेट के अनुसार अप्रैल के 10 दिनों तक राजधानी में तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा।