Delhi Ka Mausam : मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, अगले 4 दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather : उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम अब घना कोहरा नजर आने लगा है। तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में अगले 4 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-
HR Breaking News - (Delhi Weather Forecast)। देशभर में भयंकर ठंड पड़ रही है। मानसूनी सीजन खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान बहुत नीचे आ गया है। पहाड़ों की ओर से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा रही है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां लोगों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है। अब एक बार फिर से राजधानी में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली के तापमान में गिरावट -
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Mausam) में अगले 4 दिन के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
3 से 4 दिन कैसा रहेगा मौसम -
राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल दिल्ली (Delhi Mausam) के लिए कोई आधिकारिक मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, दिल्ली की हवा रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गई। सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया। जहरीली स्मॉग की चादर ने राजधानी को ढक लिया। IMD ने यह भी कहा है कि अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के मुताबिक आज रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक राजधानी में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो सकता है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी -
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा नजर आया, जिससे विजिबिलिटी जीरो रही। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर भी विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। खराब दक्षता के चलते एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
कल कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (IMD Weather) ने 22 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। कई जगहों पर मध्य कोहरा भी नजर आएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
