home page

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में इस तारीख तक आंधी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया मौसम बुलेटिन

Delhi Weather July 2025 : राजधानी दिल्ली में मौसम कूल कूल बना हुआ है। यहां पर पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। परंतु अब इससे राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में किस किस तारीख को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। आईये जानते हैं - 
 | 
Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में इस तारीख तक आंधी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया मौसम बुलेटिन

HR Breaking News (Delhi Mausam July 2025) देशभर में बारिश का दौर चल रहा है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी मानसून मेहरबान है। यहां कई दिनों से गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 


दिल्ली में रविवार रात से ही मौसम (Delhi Weather) का मिजा बदला हुआ है और सोमवार यानी 7 जुलाई की सुबह तेज बारिश के साथ हुई है। ऐसे में मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।  इस बीच मौसम विभाग (kal Ka Mausam) ने आज दोपहर के बाद शाम और रात तक एक बार फिर गरज चमक और आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

7 से 8 जुलाई को यहां होगी बारिश - 

IMD के पूर्वानुमान अनुसार (Weather 7july 2025) 7 और 8 जुलाई को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। इन दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


 मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की से मध्यम बरसात भी देखने को मिल सकती है। इससे मौसम कूल कूल बना रहेगा। 

जान लें 9 से 13 जुलाई के बीच दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Mausam july 2025) की मानें तो अगले कई दिनों तक देश के अलग अलग राज्यों में आंधी तूफान और पानी वाला मौसम रहने वाला है। IMD ने 9 से 13 जुलाई के बीच आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना जताई है। इन चारों ही दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकी न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 


भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पहले ही पूर्वानुमान जारी कर दिया था कि सोमवार की सुबह पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले दो घंटे गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 


मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम (Delhi Rain Alert)  बरसात देखने को मिल सकती है और उसके बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 
 

News Hub