home page

Gehu Bhav : गेहूं की कीमत में तूफानी तेजी, इस मंडी में बिकी 4211 रुपये क्विंटल

Wheat Price Today : गेहूं के भाव में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। सीजन के समय मंदी देखने को मिली थी। लेकिन अब लगभग देश की सभी मंडियों में गेहूं का भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। आज 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव MSP से काफी ऊपर कारोबार करता नजर आया है। कई मंडियों में आज गेहूं का भाव 4 हजार रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा। आईये नीचे खबर में जानते हैं ताजा मंडी भाव - 

 | 
Gehu Bhav : गेहूं की कीमत में तूफानी तेजी, इस मंडी में बिकी 4211 रुपये क्विंटल 

HR Breaking News - (Gehu Mandi Bhav)। देश के प्रमुख गेहूं उत्‍पादक राज्‍यों की ज्यादातर मंडियों में आज भाव हाईलेवल पर चल रहा है। गेहूं की कीमतों में अचानक रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। इससे मंडियों में गेहूं की आवक फिर से होने लगी है। मंडियों में पुरानी गेहूं पहुंच रही है। लगभग ज्यादातर मंडियों में आज गेहूं का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) से ऊपर कारोबार कर रहा है। आज 23 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश (MP Gehu Mandi Bhav) और उत्तर प्रदेश की मंडियों कई मंडियों में गेहूं का भाव लगभग 2500 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा है, जबकि कुछ मंडियों में गेहूं का रेट 2800 रुपये से 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा है। 


मध्य प्रदेश की इन मंडियों में सबसे महंगी बिकी गेहूं - 


मध्य प्रदेश (MP Mandi Bhav) की मंडियों की बात करें तो इंदौर, गुना, नीमच और उज्जैन जैसे प्रमुख मंडियों में गेहूं की कीमतें सबसे ज्याद रही है। इंदौर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2933 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, जबकि नीमच में यह 2911 प्रति क्विंटल के आसपास रहा है। वहीं गुना और धार जैसी मंडियों में भी गेहूं 2850 रुपये से ऊपर बिकी है। दूसरी ओर कुछ मंडियों जैसे गौतमपुरा और जबलपुर में गेहूं की कीमत (wheat Rate hike) 2200 से 2300 रुपये क्विंटल के आसपास रही है। मध्य प्रदेश की सुवासरा, मंदसौर मंडी में गेहूं 4211 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। यहां गेहूं का सबसे ज्यादा भाव दर्ज किया गया है। 


MP की मंडियों में गेहूं का भाव (प्रति क्विंटल)

मंडी       न्यूनतम रेट  अधिकतम रेट
गौतमपुरा        2200    2215    
जबलपुर          2200    2200    
शिवपुरी         2295    2315    
रामनगर        2310    2310    
सिवनी            2325    2325    
बक्सवाहा        2300    2325    
खातेगांव        2425    2505    
बैरसिया          2501    2501    
कैलारस         2490    2500    
राजगढ़         2508    2520    
बदनगर         2481    2520    
आगर           2521    2621    
गुना             2655    2890    
इंदौर            2380    2933    
नीमच          2770    2911    
उज्जैन         2381    2837    
बीना            2461    2660    
सुवासरा      2405    4211    


वहीं, उत्तर प्रदेश की मंडियों (UP Gehu Mandi Bhav) में भी गेहूं की दड़ा किस्म का भाव सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। बाराबंकी, जौनपुर, सहारनपुर और शामली जैसी मंडियों में गेहूं की कीमत 2600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास नजर आई है। बहराइच, बलरामपुर और रायबरेली जैसे जिलों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर रहा है। 


UP की मंडियों में गेहूं का भाव (प्रति क्विंटल) - 

    मंडी         न्यूनतम रेट  अधिकतम रेट
 बहराइच           2400     2500    
बलरामपुर        2400    2600    
लालगंज           2400    2500    
बस्ती    गेहूं       2425     2580    
आनंदनगर         2425    2625    
इटावा               2455    2510    
हरदोई             2490    2530    
मैनपुरी             2470    2500    
बांगरमऊ           2450    2550    
बरेली    गेहूं        2500    2600    
फर्रुखाबाद       2500    2585    
रायबरेली         2520    2580    
मिर्जापुर           2545    2615    
बाराबंकी           2540     2640    
जौनपुर           2575    2630    
सहारनपुर         2500    2700    
शामली             2570    2630    
आजमगढ़         2500       2630    
बुलंदशहर      2540    2630    


जानकारी के लिए बता दें कि रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। मौजूदा समय में ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर चल रहा है जिससे किसानों को खुले बाजारों में गेहूं का अच्छा भाव मिल रहा है। इसके साथ ही आगामी रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। यह बढ़ौतरी 160 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।


गेहूं के रकबे में हुआ इजाफा - 


पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब एक दो साल से गेहूं की कीमतों (Wheat Price) में जबरदस्त उछाल आया है। जिससे किसान की गेहूं की मजबूत कीमतों से उत्‍साहित है। इसके साथ ही मॉनसून और मौसम का साथ मिलने से इस साल गेहूं की बुवाई तेज रही है और रकबे (Wheat acreage increased) में बढ़ोतरी हुई है। चालू रबी सीजन में गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में बढ़ा है और यह 300 लाख हेक्टेयर के पार जा पहुंचा है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक इस बार गेहूं की बुआई में 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि अगर मौसम ने साथ दिया तो इस बार गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ सकता है।