home page

Haryana Ka Mausam : आधे हरियाणा में होगी तगड़ी बारिश, 11 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Me barish :इन दिनों हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 29 जून से पूरे प्रदेश भर में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा हो गई थी। इसके बाद से ही प्रदेश के कई जिलों में समय-समय पर मानसून (Haryana Monsoon) की बरसात दर्ज की जा रही है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। कई जिलों के लोगों को मानसून की अच्छी बारिश होने का इंतजार है, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। वहीं, कई क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बारिश से किसानों (barish) को  काफी लाभ पहुंचा है। इस बीच आज यानी बुधवार को एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

 | 
Haryana Ka Mausam : आधे हरियाणा में होगी तगड़ी बारिश, 11 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

HR Breaking News (Haryana Weather Update) हरियाणा के कई जिलों में कुछ दिन पहले बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद से यहां पर उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) की ओर से हरियाणा के मौसम को लेकर लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेना वाला है। 

 

 

मंगलवार को हुई बारिश
 

इस दौरान कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, बीते दिन यानी मंगलवार को भी प्रदेश के 8 जिलों में बारिश दर्ज (Rain alert) की गई है। ऐसे में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हुई है। इसी के साथ इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।  

अब तक हुई इतनी बारिश


वहीं, इस  सीजन में अब तक पूरे प्रदेशभर में औसतन 111.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड (Record Rain Haryana) की गई है।  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 10 जुलाई तक पूरे हरियाणा प्रदेश में मौसम के मिजाज कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं।
  

अगर हम बीते दिन यानी मंगलवार के तापमान की बात करें तो बीते दिन हरियाणा प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इ इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तामपान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।

वहीं, इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा (haryana weather report) रहा है। इस बीच सिरसा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

पहाड़ों पर हो रही बारिश
 

हरियाणा ही नहीं देश भर के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बारिश दर्ज (rain in haryana) की जा रही है। ऐसे में इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है।

वहीं, इस दौरान अंबाला से गुजरने वाली टांगरी नदी का भी आज यानी बुधवार को जलस्तर बढ़ने से इसके  आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिंता सताने लगी है। इस बीच प्रशासन का भी ध्यान इस ओर है। 

मैदानी क्षेत्रों में नदी उफान पर
 

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के साथ-साथ इन दिनों मैदानी हिस्सों में भी बारिश दर्ज (haryana rain alert) की जा रही है। ऐसे में मैदानी भागों में भी सभी नदी नाले भर चुके हैं। वहीं, इस दौरान अंबाला से गुजरने टांगरी नदी का भी आज जलस्तर बढ़ गया है।

ऐसे में यहां पर रहने वाले लोगों को भी अब 2023 में आई बाढ़ का मंजर याद आ गया है। टांगरी नदी के किनारे बसे लोगों हर पल डर बना रहता है कि ज्यादा बारिश होने से उन्हें परेशानियों का समाना करना पड़ेगा। 

टांगरी नदी को लेकर चिंता
 

वहीं, नदी के बढ़ते जलस्तर के संदर्भ में अंबाला कैंट के एसडीएम का कहना है कि अभी टांगरी नदी (Tangri Nadi) में 7 हजार क्यूसिक पानी आया है। ऐसे में लोगों को अभी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। नहरी विभाग से भी बात की गई है।

उम्मीद की जा रही है कि शाम तक नदी का जलस्तर भी कम हो जाएगा। वैसे भी अगर 15 हजार क्यूसिक पानी टांगरी नदी में आने पर यह खतरे के निशान से ऊपर होता है।

11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
 

मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 11 जिलों के लिए बारिश (barish ka alert) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रोहतक (rohtak rain alert), सोनीपत, पानीपत (panipat rain alert), सिरसा, फतेहाबाद (fatehabad rain alert), जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला जिले शामिल हैं।

वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह सोनीपत और कुरुक्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। अब 10 और 11 जुलाई को इन इलाकों में बारिश हो सकती है। 

News Hub