home page

Haryana Weather alert : हरियाणा में आंधी तूफान से बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया 7 दिन का वेदर अलर्ट

Haryana Weather Updates : हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते कभी तापमान में गिरावट आ रही है और कई बार पारा हाई हो रहा है। इसी बीच आईएमडी की ओर से हरियाणा (Haryana ka mausam)में तूफानी बरसात को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।

 | 
Haryana Weather alert : हरियाणा में आंधी तूफान से बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया 7 दिन का वेदर अलर्ट

HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा में सावन की शुरुआत के साथ ही मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिलता है। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं छूट-पूट बारिश हो रही है। अब एक बार फिर हरियाणा में मौसम (Haryana Weather Update)का मिजाज बदल सकता है।  

 

 

इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 

अब तक हरियाणा में हुई इतनी बारिश


मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में अगले तीन दिनों में मानसून पर ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जुलाई तक हरियाणा के राजस्थान से सटे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बेहद कम है।

हालांकि 21 जुलाई के बाद से एक बार फिर से मानसून (Haryana Ka Mausam) की झमाझम बारिश होने के आसार है। वैसे तो अब तक हरियाणा में 185 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है।

हरियाणा के मौसम का हाल


हिसार में मानसून (Hisar Monsoon Updates)की बारिश की बात करें तो हिसार की बारिश ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणवी मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बारिशों के मौसम को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों पर थोड़ी ज्यादा निगरानी रखने की जरूरत है। इसके अलावा कल यानी 19 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग (IMD Weather Alert)का कहना है कि 19 जुलाई को बारिश दक्षिणी हरियाणा में देखने को मिल सकती है। इस दिन तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इसके बाद 20 जुलाई को हरियाणा में तापमान में बढ़ौतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 20 जुलाई को धूप तीव्र रहेगी, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

इस दिन के बाद फिर होगी मानसून की एंट्री


इसके बाद 21 जुलाई को हरियाणा (Haryana Weather Updates)में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। यह दिन ठंडा रहेगा और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हालांकि उसके बाद 22 जुलाई को हरियाणा में मानसून की फिर से एंट्री होगी। 22 जुलाई को बारिश की संभावना ज्यादा है, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

25 जुलाई तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम


मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की इस आवागमन के बीच 23 जुलाई को हरियाणा में तेज बारिश के अनुमान है। इस दिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव की स्थिति हो सकती है। 24 जुलाई को मौसम में सुधार आने के आसार है।

इस तुफानी बरसात (IMD Rain Alert)के बाद तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान (Haryana Weather Temprature)28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 25 जुलाई को हरियाणा में मौसम सामान्य रहने के आसार है। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश के भी आसार नहीं है। इस दिन आम जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है।